फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑटो एक्सपो-2016 में BMW पेश करेगी ये चार कारें

Wed, 23 Dec 2015 12:37 PM IST
Updated Wed, 23 Dec 2015 12:37 PM IST
विज्ञापन

ऑटो एक्सपो-2016 में BMW पेश करेगी ये चार कारें

BMW X1, M2, 7 series and facelifted 3 Series to be showcased at Auto Expo 2016

जर्मन कार कंपनी बीएमडब्ल्यू फरवरी में होने वाले ऑटो एक्सपो-2016 में चार लग्जरी कारें पेश करेगी। इनमें तीन नई कारें होंगी और एक फेसलिफ्ट वर्जन। नए मॉडलो में एम-2, एक्स-1 और 7 सीरीज शामिल होंगे। इसके साथ ही 3-सीरीज का फेसलिफ्ट वर्जन भी पेश किया जाएगा।

ऑटो एक्सपो-2016 में BMW पेश करेगी ये चार कारें

BMW X1, M2, 7 series and facelifted 3 Series to be showcased at Auto Expo 2016
एम-2: बीएमडब्ल्यू ने एम-2 से हाल ही में पर्दा उठाया था। यह एम- सीरीज की सबसे छोटी कार है। इसे एम-3 और एम-4 के नीचे रखा जाएगा। एम-2 में 3.0 लीटर का सिक्स सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा है। एम-2 केवल 4.5 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड पकड़ लेगी। वहीं इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिए जाने की संभावना है।

ऑटो एक्सपो-2016 में BMW पेश करेगी ये चार कारें

BMW X1, M2, 7 series and facelifted 3 Series to be showcased at Auto Expo 2016

एक्स-1: बीएमडब्ल्यू की मौजूदा एसयूवी एक्स-1 को ऑडी क्यू-3 और मर्सिडीज जीएलए से कड़ी टक्कर मिल रही है। इस कार में काफी कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। यह नई जेनरेशन की एक्स-1 होगी। इंजन की बात करें हम यह उम्मीद कर सकते है कि एक्स-1 में  2.0 लीटर डीजल इंजन दिया जाएगा। इसके साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो एक्सपो-2016 में BMW पेश करेगी ये चार कारें

BMW X1, M2, 7 series and facelifted 3 Series to be showcased at Auto Expo 2016

7-सीरीज सेडान: मर्सिडीज एस-क्लास का इस सेगमेंट में काफी वक्त से दबदबा बना हुआ है। नई जनरेशन 7 सीरीज के साथ बीएमडब्ल्यू ने इस दबदबे को तोड़ने की कोशिश करेगी। 7- सीरीज में कई नए हाई-टेक फीचर देखने को मिलेंगे। इस कार में कंपनी ने कई बदलाव किए हैं। इनमें इंटीरियर से लेकर, इसकी राइड क्वालिटी और हैंडलिंग को पहले से और बेहतर किया गया है। कंपनी ने इस कार में काफी नए बदलाव किए हैं।

विज्ञापन

ऑटो एक्सपो-2016 में BMW पेश करेगी ये चार कारें

BMW X1, M2, 7 series and facelifted 3 Series to be showcased at Auto Expo 2016

3-सीरीज फेसलिफ्ट: 3-सीरीज के फेसलिफ्ट वर्जन में फ्रंट और रियर बंपर में बदलाव देखने को मिलेंगे। आगे की ओर पहले ज्यादा चौड़ा एयर इनटेक डैम दिया गया है। इसमें कुछ वेरिएंट में एलईडी हैडलैंप्स और नए टेललैंप्स दिए जाएंगे। हालांकि ये ऑप्शनल होंगे। बीएमडब्ल्यू 3-सीरीज फेसलिफ्ट के साथ 2 लीटर डीजल इंजन दिए जाने की संभावना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed