{"_id":"ffa16e65c3618e2b91fd6267209b4650","slug":"cars-that-will-be-most-affected-by-the-diesel-ban","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डीजल कारों पर लगा प्रतिबंध, इन पांच कारों के लिए बड़ी मुश्किल","category":{"title":"Auto Archives","title_hn":"ऑटो आर्काइव","slug":"auto-archives"}}
डीजल कारों पर लगा प्रतिबंध, इन पांच कारों के लिए बड़ी मुश्किल
Updated Fri, 18 Dec 2015 12:41 PM IST
विज्ञापन
डीजल कारों पर लगा प्रतिबंध, इन पांच कारों के लिए बड़ी मुश्किल
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने 11 दिसंबर, 2015 से 6 जनवरी 2016 तक डीजल इंजन के साथ वाहनों का रजिस्ट्रेशन बंद कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में 2000सीसी और उससे ज्यादा इंजन क्षमता वाली डीजल कारों की बिक्री पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने यह आदेश बुधवार को दिया। दिल्ली-एनसीआर में यह रोक 1 जनवरी से अगले तीन महीने के लिए लागू रहेगी।
डीजल कारों पर लगा प्रतिबंध, इन पांच कारों के लिए बड़ी मुश्किल
2 of 7
दिल्ली में बिकने वाली करीब 36 प्रतिशत कारें डीजल इंजन की होती हैं। वहीं 90 फीसदी एसयूवी और यूटिलिटी व्हीकल भी डीजल से ही चलते हैं। लिहाजा सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कई कार कंपनियां इससे प्रभावित होंगी। यहां जानते हैं कि इस प्रतिबंध के बाद कौन सी कारें सबसे ज्यादा प्रभावित होंगी।
डीजल कारों पर लगा प्रतिबंध, इन पांच कारों के लिए बड़ी मुश्किल
3 of 7
टोयोटा फॉर्च्यूनर: जापानी कंपनी टोयोटा ने नवम्बर 2015 में 1058 यूनिट फॉर्च्यूनर कारें बेची। यह प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। इस कार में 3000 सीसी का डीजल इंजन दिया गया है। लिहाजा नई फॉर्च्यूनर को कुछ महीनों के लिए दिल्ली-एनसीआर की सड़कों से दूर रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीजल कारों पर लगा प्रतिबंध, इन पांच कारों के लिए बड़ी मुश्किल
4 of 7
महिन्द्रा एक्सयूवी 500: महिन्द्रा की एक्सयूवी-500 भी एक लोकप्रिय और दमदार एसयूवी है। इसमें 2200 सीसी का डीजल इंजन है। महिन्द्रा ने नवम्बर महीने में 2794 एक्सयूवी-500 बेचीं। सुप्रीम कोर्ट के फैसले की जद में यह गाड़ी भी आती है।
विज्ञापन
डीजल कारों पर लगा प्रतिबंध, इन पांच कारों के लिए बड़ी मुश्किल
5 of 7
ऑडी क्यू-7: जर्मन लग्जरी कार कंपनी ऑडी ने हाल ही में अपनी नई क्यू-7 को लॉन्च किया है। 72 लाख रुपए की यह लग्ज़री एसयूवी 2000सीसी के टर्बोचार्जड डीजल इंजन के साथ आती है। लिहाजा नई क्यू-7 के शौकीन दिल्ली-एनसीआर में अभी तो इसे नहीं खरीद पाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।