{"_id":"da3d253ba796c294dde82b92219fed9b","slug":"datsun-go-cross-concept-showcased-at-the-2016-auto-expo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डैटसन की पहली क्रॉसओवर 7 सीटर कार, क्या होगी कीमत?","category":{"title":"Auto Archives","title_hn":"ऑटो आर्काइव","slug":"auto-archives"}}
डैटसन की पहली क्रॉसओवर 7 सीटर कार, क्या होगी कीमत?
Tue, 09 Feb 2016 03:22 PM IST
Updated Tue, 09 Feb 2016 03:22 PM IST
विज्ञापन
डैटसन की पहली क्रॉसओवर 7 सीटर कार, क्या होगी कीमत?
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
डैटसन ने अपनी पहली क्रॉसओवर कार गो-क्रॉस को पेश कर दिया है। इस कार की पहली झलक जापान में टोक्यो इंटरनेशनल मोटर शो-2015 के दौरान देखने को मिली थी। गो-क्रॉस का कॉन्सेप्ट एमपीवी गो-प्लस के प्लेटफॉर्म पर तैयार हुआ है। गो-क्रॉस इस साल के मध्य तक बाजार में आ सकती है।
डैटसन की पहली क्रॉसओवर 7 सीटर कार, क्या होगी कीमत?
2 of 5
कॉन्सेप्ट को देखते हुए इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी इसे लेकर काफी गंभीर है। गो-क्रॉस के अगले हिस्से में शार्प डिजाइन वाले हैडलैंप्स और बड़े फॉग लैंप्स दिए गए हैं।
डैटसन की पहली क्रॉसओवर 7 सीटर कार, क्या होगी कीमत?
3 of 5
यह पुरानी स्कोडा येती की याद दिलाते हैं। हालांकि यह अभी कॉन्सेप्ट ही है लेकिन मना जा रहा है कि प्रोडक्शन वर्जन में बॉडी पर दी गई ब्लैक क्लैडिंग, अगला और पिछला बंपर का डिजाइन और कार का मूलभूत ढांचे समेत काफी सारे फीचर्स कॉन्सेप्ट वर्जन जैसे ही होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
डैटसन की पहली क्रॉसओवर 7 सीटर कार, क्या होगी कीमत?
4 of 5
उम्मीद की जा सकती है कि कॉन्सेप्ट वर्जन की तरह ही बाजार में उतरने वाली कार का केबिन भी स्पोर्टी होगा। कार को पांच और सात सीटों के विकल्प के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसमें टच-स्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, क्लाइमेट कंट्रोल एसी, डिजिटल ड्राइवर इंफॉर्मेशन क्लस्टर जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
विज्ञापन
डैटसन की पहली क्रॉसओवर 7 सीटर कार, क्या होगी कीमत?
5 of 5
कार के इंजन की बात करें तो इसमें डैटसन गो की तरह ही तीन सिलेंडर वाला 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन देखने को मिलेगा। डीज़ल वर्जन में रेनो डस्टर में दिया गया 1.5 लीटर का डीसीआई इंजन होगा। गो-क्रॉस की कीमत 7 से 11 लाख हो सकती है। अगर इसे डैटसन की ओर से सही कीमत पर उतारा गया तो यह कार क्रेटा, ईकोस्पोर्ट और महिन्द्रा टीयूवी-300 को थोड़ी-बहुत टक्कर दे सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।