फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बहुत जल्द पांच किफायती कारें, शुरुआती कीमत 2.7 लाख रुपए

Mon, 18 May 2015 12:52 PM IST
Updated Mon, 18 May 2015 12:52 PM IST
विज्ञापन

बहुत जल्द पांच किफायती कारें, शुरुआती कीमत 2.7 लाख रुपए

Five Cars That Are Coming Our Way!

टाटा नैनो के अपग्रेड मॉडल नैनो जैनेक्स का सभी कार प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार है। टाटा मोटर्स ने अपनी बहुप्र‌तिक्षित कार नैनो जैनेक्स के लॉन्च की घोषणा कर दी है। कंपनी भारतीय बाजार में 19 मई, 2015 का यह कार लॉन्च करेगी। देशभर के डीलर्स ने 5,000 रुपए से इस कार की एडवांस बुकिंग पहले ही शुरू कर दिया है। नैनो जैनेक्स को XE, XM, XT और AMT मॉडल XTA सहित कुल 4 वेरिएंट में देश के कार बाजार में उतारा जाएगा। नई टाटा नैनो की कीमत 2.7 लाख रुपए तक हो सकती है।



फोटो कारदेखोडाटकॉम

बहुत जल्द पांच किफायती कारें, शुरुआती कीमत 2.7 लाख रुपए

Five Cars That Are Coming Our Way!

मारुति सेलेरियो डीजल कार का सभी कार प्रेमियो को बेसब्री से इंतजार है। मारुति सुजुकी इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी 800 सीसी डीजल कार उतारने की तैयारी पूरी कर ली है। कंपनी जल्द बाजार में नई 800 सीसी डीजल कार लॉन्च करेगी। मारुति सुजुकी देश की पहली 800 सीसी क्षमता की सबसे छोटी डीजल कार पेश करेगी। कंपनी इस कार को हाल ही में लॉन्च मारुति सेलेरियो हैचबैक कार के प्लेटफार्म पर तैयार करेगी।

बहुत जल्द पांच किफायती कारें, शुरुआती कीमत 2.7 लाख रुपए

Five Cars That Are Coming Our Way!

'नई होंडा जैज' को कंपनी ऑटो एक्सपो 2014 के दौरान प्रदर्शित कर चुकी है। इस प्रीमियम हैचबैक कार का उत्पादन राजस्‍थान के प्लांट में हो रहा है। यह 1.5 लीटर i-DTEC डीजल इंजन के साथ होगी। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसका पेट्रोल ऑटोमैटिक वर्जन भी लॉन्च कर सकती है। 8 जुलाई, 2015 को यह कार भारत में लॉन्च हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बहुत जल्द पांच किफायती कारें, शुरुआती कीमत 2.7 लाख रुपए

Five Cars That Are Coming Our Way!

अपकमिंग कार कॉम्पेक्ट सेडान फिगो एस्पायर के लिए फोर्ड ने अधिकारिक तौर पर बॉलीवुड स्टार फरहान अख्तर के ब्रांड एंबेसडर बनाने का खुलासे किया है, साथ ही इस कार के अगले कुछ हफ्तों में ही देश की सड़कों पर उतरने की उम्मीद भी जताई है। इस सब-4 मीटर कॉम्पेक्ट सेडान का सीधा मुकाबला देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पेक्ट सेडान मारूति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर से होगा।

विज्ञापन

बहुत जल्द पांच किफायती कारें, शुरुआती कीमत 2.7 लाख रुपए

Five Cars That Are Coming Our Way!

हुंडई की कॉम्पेक्ट एसयूवी आईएक्स25 का भारत में इंतजार किया जा रहा है। यह कार चीन में लॉन्च हो चुकी है। कंपनी इस साल इस कार को भारत में उतारने वाली है। हुंडई आईएक्स25 का मुकाबला फोर्ड ईकोस्पोर्ट, रेनॉ डस्टर और निसान टेरेनो जैसी कारों से होगा। भारत में ix25 की टेस्टिंग शुरु हो चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed