फरवरी में ऑटो एक्सपो में आ रही है होंडा की यह कार
होंडा ने अपनी नई कार बीआर-वी को एक बार फिर से इंडोनेशिया में दिखाया है। इस बार इसे इंडोनेशिया के मकास्सर ऑटोमोटिव एग्जिबिशन में दिखाया है। इसके अलावा इस कार को अगस्त 2015 को गेकिंडो इंडोनेशिया इंटरनेशनल ऑटो शो में प्रदर्शित किया जा चुका है।
फरवरी में ऑटो एक्सपो में आ रही है होंडा की यह कार
भारतीय ऑटो मार्केट की बात करें तो संभावना जताई जा रही है कि इसे अगले साल फरवरी में होने वाले इंडियन ऑटो एक्सपो में दिखाया जाएगा, जहां इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा और रेनो डस्टर से होगा।
फरवरी में ऑटो एक्सपो में आ रही है होंडा की यह कार
इंडोनेशिया में पहले ही बीआर-वी की एडवांस बुकिंग 230-265 मिलियन इंडोनेशियन मुद्रा (करीब 10.80-12.40 लाख रुपए) में शुरू हो चुकी है। यह कार इंडोनेशिया में अगले वर्ष के शुरू में बिक्री के उपलब्ध कराई जाएगी।
फरवरी में ऑटो एक्सपो में आ रही है होंडा की यह कार
पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो बीआर-वी में होंडा सिटी का 1.5-लीटर आई-वीटेक इंजन दिया जाएगा, जो 120 पीएस की पावर 6,600 आरपीएम पर व 145 एनएम की टॉर्क 4,600 आरपीएम पर जनरेट करेगा। इसके अलावा ऑटोकार संस्था के अनुसार होंडा बीआर-वी में 1.6-लीटर आई-डीटेक इंजन देने का विचार कर रही है।
फरवरी में ऑटो एक्सपो में आ रही है होंडा की यह कार
संभावना यह भी जताई जा रही है कि इसमें ब्रियो व सीआर-वी की तरह 1.5-लीटर आई-डीटेक इंजन दिया जाएगा, जो 100पीएस की पावर व 200एनएम की टॉर्क जनरेट करेगा, जिसमें 6-स्पीड मेन्युअल गियर बॉक्स दिए जाएंगे। दूसरी ओर, उम्मीद जताई जा रही है कि इसके पेट्रोल मॉडल में सीवीटी ऑटोमेटिक गियर बॉक्स की पेशकश भी की जा सकती है।