फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब रेनॉ क्विड को टक्कर देने के लिए मारुति ला रही है छोटी कार

Thu, 11 Feb 2016 11:56 AM IST
Updated Thu, 11 Feb 2016 11:56 AM IST
विज्ञापन

अब रेनॉ क्विड को टक्कर देने के लिए मारुति ला रही है छोटी कार

Maruti Suzuki to launch a Kwid Rival Soon

लंबे वक्त से छोटी कारों के सेगमेंट में मारुति का दबदबा रहा है। पहले मारुति-800 और फिर ऑल्टो-800 ने कामयाबी के इस सिलसिले को आगे बढ़ाया है। लेकिन बदलते दौर में यहां भी तस्वीर काफी बदल गई है। रेनॉ ने यहां क्विड को उतार कर यह साबित किया कि जरूरी नहीं कि छोटी कारें हमेशा बोरिंग ही दिखें। क्विड न सिर्फ दिखती अच्छी है बल्कि इसमें कई ऐसे फीचर्स हैं, जो इस सेगमेंट में पहली बार देखने को मिले हैं।

अब रेनॉ क्विड को टक्कर देने के लिए मारुति ला रही है छोटी कार

Maruti Suzuki to launch a Kwid Rival Soon

क्विड की बढ़ती लोकप्रियता ने मारुति के कान भी खड़े कर दिए हैं। कंपनी की बिक्री में 35 फीसदी हिस्सा एंट्री लेवल कारों का है। ऐसे में कंपनी की योजना इस सेगमेंट में एक नई कार उतारने की है। यह नई कार रेनॉ क्विड के मुकाबले में उतारी जाएगी।

अब रेनॉ क्विड को टक्कर देने के लिए मारुति ला रही है छोटी कार

Maruti Suzuki to launch a Kwid Rival Soon

फाइनेंशियल एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में मारुति सुजुकी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ केनिचि आयोकावा ने इसके संकेत दिए। इंटरव्यू में केनिचि आयोकावा ने कहा- 'बाजार की मांग और वहां दी जा रही पेशकश (कारों) की हम लगातार समीक्षा कर रहे हैं। हम उस सेगमेंट के लिए नया प्रोडक्ट तैयार कर रहे हैं। लेकिन इसे लाने से पहले हमें यह देखना होगा कि यह किस तरह का या फिर कैसा मॉडल होगा।' आयोकावा ने आगे कहा कि 'छोटी कारों का सेगमेंट हमारे लिए हमेशा से ही महत्वपूर्ण रहा है, हम उस सेगमेंट पर पूरा फोकस कर रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

अब रेनॉ क्विड को टक्कर देने के लिए मारुति ला रही है छोटी कार

Maruti Suzuki to launch a Kwid Rival Soon

रेनॉ के लिए सफलता की नई कहानी लिखने वाली क्विड की बुकिंग का आंकड़ा 85 हजार के आंकड़े को पार कर चुका है। लॉन्च के साथ ही इसकी 25 हजार से ज्यादा यूनिट बिक चुकी हैं। क्विड का ही असर है कि इस सेगमेंट में मारुति की बिक्री  साल दर साल की तुलना में 4.3 फीसदी गिरी है। वहीं क्विड की सफलता को आगे बढ़ाने के लिए रेनॉ 1000सीसी इंजन वाली क्विड को लॉन्च करने वाली है। इसमें ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी मिलेगा। इसे ऑटो एक्सपो में शो-केस भी किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed