फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जल्द आ रही है मारुति की नई कॉम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेजा

Fri, 29 Jan 2016 12:45 PM IST
Updated Fri, 29 Jan 2016 12:45 PM IST
विज्ञापन

जल्द आ रही है मारुति की नई कॉम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेजा

 Maruti Suzuki Vitara Brezza Sketch Revealed; Will Debut at 2016 Delhi Auto Expo

मारुति सुजुकी ने अपनी आने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी के नाम की घोषणा कर दी है। इसे ‘विटारा ब्रेजा’ नाम दिया गया है। ‘विटारा ब्रेजा’ को फरवरी में होने वाले ऑटो एक्सपो में दिखाया जाएगा। ऑटो एक्सपो के कुछ हफ्तों बाद ही इसे लॉन्च भी कर दिया जाएगा।

जल्द आ रही है मारुति की नई कॉम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेजा

 Maruti Suzuki Vitara Brezza Sketch Revealed; Will Debut at 2016 Delhi Auto Expo

‘विटारा ब्रेजा’ की टीजर इमेज भी जारी की गई है। कार के एक्सटीरियर पर एक नजर डालें तो ज्यादा ग्राउंड क्लियरेंस, स्कवायर व्हील आर्च और पूरा लुक इस कार को खास बनाते हैं। कार का बोनट थोड़ा सपाट है। कार में बाई-जेनन प्रोजेक्टर हैडलैंप्स और शार्प डिजाइन के टेललैंप्स दिए गए हैं। वहीं फ्रंट ग्रिल में एस क्रॉस जैसी ही क्रोम फिनिशिंग दी गई है।

जल्द आ रही है मारुति की नई कॉम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेजा

 Maruti Suzuki Vitara Brezza Sketch Revealed; Will Debut at 2016 Delhi Auto Expo

केबिन के अंदर की बात करें तो जैसा कि पहले स्पाई शॉट्स में दिखाया गया था, इसमें 7-इंच स्मार्ट-प्ले इंफोटेंमेंट सिस्टम के साथ एप्पल कार प्ले फीचर आने की उम्मीद है। स्टीयरिंग व्हील बलेनो/स्विफ्ट/सियाज जैसा हो सकता है। इसमें एस-क्रॉस की तरह क्रूज कंट्रोल भी दिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द आ रही है मारुति की नई कॉम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेजा

 Maruti Suzuki Vitara Brezza Sketch Revealed; Will Debut at 2016 Delhi Auto Expo

पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ‘विटारा ब्रेजा’ को दो पेट्रोल व एक डीजल इंजन ऑप्शन के साथ उतारा जा सकता है। पेट्रोल मॉडल में 1.2-लीटर व 1.4-लीटर के इंजन और डीजल में 1.3-लीटर डीडीआईएस इंजन दिए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। वैसे तो कंपनी ने इसकी कीमतों के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। लेकिन फोर्ड ईकोस्पोर्ट और महिंद्रा टीयूवी-300 से मिलने वाली टक्कर को देखते हुए माना जा रहा है कि मारुति इसे काफी प्रतिस्पर्धी दाम पर बाजार में उतारेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed