{"_id":"06bae8af242b52aa49be75a648a04b23","slug":"maruti-vitara-brezza-unveiled-at-the-2016-indian-auto-expo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यह है मारुति की पहली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी, विटारा ब्रेजा","category":{"title":"Auto Archives","title_hn":"ऑटो आर्काइव","slug":"auto-archives"}}
यह है मारुति की पहली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी, विटारा ब्रेजा
Wed, 03 Feb 2016 12:44 PM IST
Updated Wed, 03 Feb 2016 12:44 PM IST
विज्ञापन
यह है मारुति की पहली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी, विटारा ब्रेजा
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ग्रेटर नोएडा में ऑटो एक्स्पो-2016 का आगाज बुधवार को मारुति विटारा ब्रेजा से हुआ। कंपनी ने अपनी नई सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी को पेश कर दिया है। माना जा रहा है कि मार्च तक ब्रेजा के साथ कंपनी पहली बार सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में कदम रख रही है। ब्रेजा का मुकाबला मुख्य तौर पर टीयूवी-300 और फोर्ड ईकोस्पोर्ट से होगा।
यह है मारुति की पहली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी, विटारा ब्रेजा
2 of 5
इस कार का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। ब्रेजा में प्रोजेक्टर हेडलैंप के साथ डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें, चौड़े एयरडैम, फॉग लैंप और सिल्वर स्किड प्लेट लगाई गई हैं। इसके अलावा डुअल टोन कलर ऑप्शन, टू-टोन ओवीआरएम, इंटिग्रेटेड टर्न लाइट, बंपर माउंटेड टर्न इंडिकेटर, प्लास्टिक अंडर बॉडी क्लैडिंग और रियर विंडस्क्रीन वाइपर लगाया गया है।
यह है मारुति की पहली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी, विटारा ब्रेजा
3 of 5
कार के इंटीरियर को भी प्रीमियम लुक देने की कोशिश की गई है। गाड़ी के अंदर 60:40 स्प्लिट सीट, स्मार्ट प्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ एपल कार प्ले, इनबिल्ट नेविगेशन, की-लेस इंट्री, रिवर्स पार्किंग कैमरा, पुश बटन स्टार्ट, क्रूज कंट्रोल, कूल्ड अपर ग्लोवबॉक्स की सुविधा दी गई है। इसके अलावा एबीएस और ईबीडी जैसे फीचर्स को सारे वेरिएंट के स्टैंडर्ड फीचर में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह है मारुति की पहली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी, विटारा ब्रेजा
4 of 5
इंजन स्पेसिफिकेशन की बात करें तो शुरुआत में इसमें 1.3-लीटर का डीडीआईएस डीजल इंजन देखने को मिलेगा। इसकी पावर 90पीएस की है। यह 200एनएम का टॉर्क देगा।
विज्ञापन
यह है मारुति की पहली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी, विटारा ब्रेजा
5 of 5
ब्रेजा 6 ट्रिम- एलडीआई, एलडीआई (ओ) वीडीआई, वीडीआई (ओ), जेडीआई और जेडीआई प्लस में आएगी। पेट्रोल वेरिएंट बाद में उतारा जाएगा। अनुमान है कि पेट्रोल वेरिएंट में 1.2 लीटर और 1.4 लीटर के इंजन देखने को मिल सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।