फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेनॉ क्विड: 2.6 लाख रुपए वाली कार की बिक्री कैसी, वेटिंग 10 महीने

Fri, 15 Jan 2016 12:39 PM IST
Updated Fri, 15 Jan 2016 12:39 PM IST
विज्ञापन

रेनॉ क्विड: 2.6 लाख रुपए वाली कार की बिक्री कैसी, वेटिंग 10 महीने

Renaullt Kwid Bookings Hit 85,000 Mark

कुछ समय पहले तक रेनॉ कंपनी भारत में अपने पैर जमाने के लिए संघर्ष कर रही थी, लेकिन आज रेनॉ के प्रोडक्टों की खूब चर्चा है व इन्हें काफी सफलता मिल रही है। पहले डस्टर ने रेनॉ कंपनी के पैर जमाने में मदद की और अब क्विड इसे परवान चढ़ा रही है। एसयूवी लुक में उतारी गई हैचबैक कार क्विड को जबरदस्त सफलता मिली है। क्विड की बुकिंग का आंकड़ा अब 85,000 को भी पार कर गया है।


रेनॉ क्विड: 2.6 लाख रुपए वाली कार की बिक्री कैसी, वेटिंग 10 महीने

Renaullt Kwid Bookings Hit 85,000 Mark

जबरदस्त मांग की वजह से कंपनी ने इसका उत्पादन भी 50 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। इसके बावजूद इसका वेटिंग पीरियड नीचे नहीं आ पा रहा है। कुछ शहरों में तो क्विड के लिए 10 महीनों तक की वेटिंग चल रही है। यह कई कार कंपनियों के लिए ईर्ष्या की बात भी हो सकती है।

रेनॉ क्विड: 2.6 लाख रुपए वाली कार की बिक्री कैसी, वेटिंग 10 महीने

Renaullt Kwid Bookings Hit 85,000 Mark

क्विड अपनी आकर्षक स्टाइल, नए फीचर्स, बेहतरीन माइलेज और प्रतिस्पर्धी कीमत की वजह से अपने सेगमेंट की दूसरी कारों को कड़ी टक्कर दे रही है। रेनॉ क्विड की शुरुआती कीमत 2.60 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) है। इसका मुकाबला मारुति ऑल्टो और हुंडई ईऑन से है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेनॉ क्विड: 2.6 लाख रुपए वाली कार की बिक्री कैसी, वेटिंग 10 महीने

Renaullt Kwid Bookings Hit 85,000 Mark

पावर की बात करें तो क्विड में 799 सीसी का 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया जा रहा है जो 53 बीएचपी की पावर और 72 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। यह कार 25.17 किलोमीटर का माइलेज़ देती है। अब रेनॉ की तैयारी इसे ज्यादा पावरफुल इंजन के साथ उतारने की है, जिसे ऑटो एक्सपो में शो-केस किया जा सकता है।

विज्ञापन

रेनॉ क्विड: 2.6 लाख रुपए वाली कार की बिक्री कैसी, वेटिंग 10 महीने

Renaullt Kwid Bookings Hit 85,000 Mark

क्विड के फीचर्स की बात करें तो इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम नेवीगेशन, यूएसबी, ऑक्स, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसमें स्पीड सेनसिंग वॉल्यूम कंट्रोल और ड्राइवर साइड एयरबैग भी दिए गए हैं। यह फीचर्स इस सेगमेंट में पहली बार दिए जा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed