{"_id":"9c400bd5154b79ea35dc25d3e56fbc3e","slug":"renault-kwid-a-true-success-story-uncovered","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रेनॉ क्विड सफलता की कहानी, क्यों हिट हो रही है ये ‘बेबी डस्टर’","category":{"title":"Auto Archives","title_hn":"ऑटो आर्काइव","slug":"auto-archives"}}
रेनॉ क्विड सफलता की कहानी, क्यों हिट हो रही है ये ‘बेबी डस्टर’
Tue, 02 Feb 2016 04:34 PM IST
Updated Tue, 02 Feb 2016 04:34 PM IST
विज्ञापन
रेनॉ क्विड सफलता की कहानी, क्यों हिट हो रही है ये ‘बेबी डस्टर’
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रेनॉ क्विड, आज एक जाना पहचाना नाम है। ‘बेबी डस्टर’ कही जाने वाली इस हैचबैक की सफलता की कहानी किसी से छिपी नहीं है। अब तक इसकी 85 हजार से ज्यादा बुकिंग हो चुकी है। जबरदस्त डिमांड के चलते कंपनी ने इस कार का प्रोडक्शन बढ़ा रही है। इसके बाद भी कई शहरों में इसका वेटिंग पीरियड 10 महीनों से ज्यादा का है। यही वजह है कि अब रेनॉ क्विड को सिर्फ भारत में बनाया जाएगा और इसे दुनियाभर में निर्यात किया जाएगा।
रेनॉ क्विड सफलता की कहानी, क्यों हिट हो रही है ये ‘बेबी डस्टर’
2 of 5
पावरप्लांट: रेनॉ क्विड में 799 सीसी का 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया जा रहा है जो 53 बीएचपी की पावर जनरेट करता है। ताकत के मुकाबले में क्विड, हुंडई इयॉन से थोड़ी कमजोर जरूर है, लेकिन ऑल्टो-800 से ये कार 6बीएचपी ज्यादा ताकतवर है। क्विड का माइलेज भी 25 किमी प्रति लीटर है, जो इस सेगमेंट में सबसे बेहतर है।
रेनॉ क्विड सफलता की कहानी, क्यों हिट हो रही है ये ‘बेबी डस्टर’
3 of 5
लुक्स: रेनॉ क्विड एंट्री लेवल हैचबैक सेगमेंट में एसयूवी जैसे स्टाइल के साथ एक नयापन लेकर आई है। यह उन ग्राहकों को खासतौर पर पसंद आई जो छोटी कार में बड़ी कार के अहसास की चाहत रखते हैं। एसयूवी जैसी बॉडी, ज्यादा ग्राउंड क्लियरेंस, बॉडी पर क्लेडिंग और ज्यादा कलर रेंज ने भारतीय ग्राहकों का दिल जीतने में इस कार को काफी मदद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेनॉ क्विड सफलता की कहानी, क्यों हिट हो रही है ये ‘बेबी डस्टर’
4 of 5
कम्फर्ट और फीचर्स: बाहर से ही नही क्विड अंदर से भी दिल जीतने वाली कार है। इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो सेगमेंट में पहली बार है। यूएसबी, ऑक्स, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी दी गई है। इसके एसी कंट्रोल्स और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर दूसरों की तुलना में इसे प्रीमियम लुक देते हैं। सेफ्टी फीचर्स में स्पीड सेंसिंग वॉल्यूम कंट्रोल और ड्राइवर साइड एयरबैग दिए गए हैं। यह फीचर्स भी इस सेगमेंट में पहली बार देखने को मिले हैं।
विज्ञापन
रेनॉ क्विड सफलता की कहानी, क्यों हिट हो रही है ये ‘बेबी डस्टर’
5 of 5
अब रेनॉ की तैयारी क्विड को ज्यादा पावरफुल इंजन के साथ उतारने की है, जिसे ऑटो एक्सपो में शो-केस किया जाएगा। इसे 1.0 लीटर के पेट्रोल इंजन और एबीएस से लैस किया जाएगा। उम्मीद है कि इसे जल्दी ही घरेलू बाजार में उतारा जाएगा। कंपनी तीन फरवरी को क्विड के कुछ नए वेरिएंट्स से भी पर्दा हटाएगी। इनमें क्विड के स्पेशल एडिशन के साथ 1.0 लीटर इंजन मॉडल के भी शामिल हो सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।