{"_id":"b67c7a298615e6736b59ffdfb4f9d0b4","slug":"tata-kite-5-compact-sedan-showcased-at-the-2016-indian-auto-expo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टाटा ने दिखाई कॉम्पैक्ट सेडान का काइट-5, मिलेंगे कई नए फीचर्स","category":{"title":"Auto Archives","title_hn":"ऑटो आर्काइव","slug":"auto-archives"}}
टाटा ने दिखाई कॉम्पैक्ट सेडान का काइट-5, मिलेंगे कई नए फीचर्स
Wed, 03 Feb 2016 02:40 PM IST
Updated Wed, 03 Feb 2016 02:40 PM IST
विज्ञापन
टाटा ने दिखाई कॉम्पैक्ट सेडान का काइट-5, मिलेंगे कई नए फीचर्स
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑटो एक्सपो के पहले दिन टाटा ने काइट-5 कार से पर्दा हटाया। काइट-5 दरअसल एक कॉम्पैक्ट सेडान है, जिसे जीका हैचबैक के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है।
टाटा ने दिखाई कॉम्पैक्ट सेडान का काइट-5, मिलेंगे कई नए फीचर्स
2 of 5
जीका के बाद टाटा की इस कार की काफी चर्चा हो रही थी। काइट-5 का डिजाइन काफी प्रभावित करने वाला है। इसमें कई ऐसे फीचर्स देखने को मिलेंगे जो इस सेगमेंट में पहली बार आएंगे। कार के पिछले हिस्से की डिजाइनिंग पर कंपनी ने खास ध्यान दिया है।
टाटा ने दिखाई कॉम्पैक्ट सेडान का काइट-5, मिलेंगे कई नए फीचर्स
3 of 5
काइट-5 के बाजार में आने की बात करें तो इसे जीका हैचबैक के बाद ही लॉन्च किया जाएगा। जीका के जहां एक फुर्तीली और एक्टिव कार होने की बात कही जा रही है, वहीं काइट-5 में ऊंचे स्तर का पैसेंजर कंफर्ट मिलने का दावा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
टाटा ने दिखाई कॉम्पैक्ट सेडान का काइट-5, मिलेंगे कई नए फीचर्स
4 of 5
कार के डिजाइन की बात करें तो काइट-5 में नए डिजाइन का बूट दिया गया है, जो थोड़ा सा बाहर तरफ निकला हुआ है। कार का इंटीरियर जीका हैचबैक जैसा ही है। केबिन में आठ स्पीकर्स के साथ हरमन का इंफोटेंमेंट सिस्टम मिलेगा। कार के एसी वेंटस को बॉडी कलर में रखा गया है। यही प्रयोग जीका में भी किया गया है। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो एबीएस और ड्यूल एयरबैग्स स्टैंडर्ड मिलेंगे।
विज्ञापन
टाटा ने दिखाई कॉम्पैक्ट सेडान का काइट-5, मिलेंगे कई नए फीचर्स
5 of 5
इंजन के मोर्चे पर यह ज़ीका जैसी ही होगी। इसमें भी 85पीएस की पावर और 114एनएम का टॉर्क देने वाला 1.2 लीटर का 3-सिलेंडर रेवोट्रॉन इंजन मिलेगा। डीजल वर्जन में 1.05 लीटर का रेवोटॉर्क इंजन आएगा, जो 70पीएस की पावर और 140एनएम का टॉर्क देगा। गियर ट्रांसमिशन के लिए 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।