{"_id":"4098fde4fe9ce51c3c4d079badd3a476","slug":"tata-kite-teased-for-the-first-time-tvc-features-lionel-messi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" जल्द लॉन्च हो सकती है टाटा की नई कार, देखिए पहली तस्वीरें","category":{"title":"Auto Archives","title_hn":"ऑटो आर्काइव","slug":"auto-archives"}}
जल्द लॉन्च हो सकती है टाटा की नई कार, देखिए पहली तस्वीरें
Thu, 05 Nov 2015 11:59 PM IST
Updated Thu, 05 Nov 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
जल्द लॉन्च हो सकती है टाटा की नई कार, देखिए पहली तस्वीरें
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय ऑटो कंपनी टाटा मोटर्स की जल्द लॉन्च होने वाली हैचबैक काइट का पहला ऑफिशियल टीजर वीडियो लॉन्च कर दिया है। इसमें पहली बार अर्जेटीना के स्टार फुटबालर लियोनल मैसी को पहली बार दिखाया गया है।गौरतलब है कि लियोनल मैसी टाटा के ग्लोबल ब्रांड एम्बेसडर हैं और यह विज्ञापन टाटा के मेडऑफग्रेट अभियान का हिस्सा होगा।
जल्द लॉन्च हो सकती है टाटा की नई कार, देखिए पहली तस्वीरें
2 of 5
इस वीडियो में पहले मैसी को बचपन में और बाद में वर्तमान फुटबॉल खेलते और गोल करते और अंत में टाटा काइट के एक्सटीरियर को हुए दिखाया है। टाटा काइट को हैचबैक और सेडान दोनों कैटेगिरी में लॉन्च किया जाएगा।
जल्द लॉन्च हो सकती है टाटा की नई कार, देखिए पहली तस्वीरें
3 of 5
इस विज्ञापन के माध्यम से टाटा मोटर्स का वैश्विक कद बढ़ाने के लिए इसे दुनिया भर में प्रसारित किया जाएगा। टाटा मोटर्स की ओर से दिखाई गए टीजर में में ओरेंज कलर काइट की झलक है जिसमें फ्रंट ग्रिल, हैडलैंप क्लस्टर, साइड प्रोफाइल, टेललैंप क्लस्टर और रियर डोर हैंडल आदि एक्सटीरियर दिखाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द लॉन्च हो सकती है टाटा की नई कार, देखिए पहली तस्वीरें
4 of 5
माना जा रहा है कि इस कार को फरवरी में आयोजित होने वाले इंडियन ऑटो एक्सपो में दिखाया जाएगा, लेकिन जिस तरह ऑटो एक्सपो के तीन महीने पहले ही इसका टीजर वीडियो जारी किया गया है, उसे देखकर तो लगता है कि उससे पहले ही इसे देश की सड़कों पर दौड़ते हुए देखा जा सकेगा। हालांकि टाटा की ओर से इस बारे में कोई खास जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
जल्द लॉन्च हो सकती है टाटा की नई कार, देखिए पहली तस्वीरें
5 of 5
टाटा काइट की संभावित कीमत 3.5 लाख से 5.5 लाख रुपए के बीच रहने की उम्मीद की जा रही है। हैचबैक सेगमेंट में काइट का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी सेलेरियो, वैगनआर, शेवरले बीट के साथ अन्य प्रतियोगियों से होगा, जबकि काइट सेडान की बात करें तो इस समय अभी तक इसका कोई सीधा प्रतियोगी दिखाई नहीं देता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।