{"_id":"298539a0b82363e80db6c9649916988a","slug":"tata-motors-discontinues-manza-and-vista-eyes-on-zica","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टाटा जीका से पहले टाटा मोटर्स ने बंद किया इन दो कारों का उत्पादन","category":{"title":"Auto Archives","title_hn":"ऑटो आर्काइव","slug":"auto-archives"}}
टाटा जीका से पहले टाटा मोटर्स ने बंद किया इन दो कारों का उत्पादन
Wed, 09 Dec 2015 05:22 PM IST
Updated Wed, 09 Dec 2015 05:22 PM IST
विज्ञापन
टाटा जीका से पहले टाटा मोटर्स ने बंद किया इन दो कारों का उत्पादन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टाटा मोटर्स ने आधिकारिक तौर पर सेडान सेगमेंट की मांजा और विस्टा हैचबेक की बिक्री बंद कर दी है। इन दोनों कारों की जानकारी को ऑफिशियल वेबसाइट से भी हटा दिया गया है। टाटा काफी वक्त से पुराने पड़ रहे मॉडलों को बंद करने की योजना पर कर रही थी। इससे पहले पुरानी टाटा नैनो को भी बंद किया था। अब टाटा जल्द आने वाली कार जीका के साथ-साथ दूसरे नए मॉडलों पर पूरा ध्यान केन्द्रित कर रही है।
टाटा जीका से पहले टाटा मोटर्स ने बंद किया इन दो कारों का उत्पादन
2 of 5
मांजा और विस्टा की बात करें तो कहीं न कहीं ये कारें इंडिगो और इंडिका के मॉडिफाई वर्जन लगते थे। इनका नाम भी इंडिगो मांजा व इंडिका विस्टा रखा गया था। टाटा के लिए यह कदम, दांव उल्टा पड़ने जैसा साबित हुआ था, क्योंकि इंडिका और इंडिगो की छवि आम लोगों में टैक्सी वाली बन गई। ज्यादातर लोग इन मॉडलों को पर्सनल कार के तौर पर नहीं देखते।
टाटा जीका से पहले टाटा मोटर्स ने बंद किया इन दो कारों का उत्पादन
3 of 5
इस वजह से कंपनी को भी नुकसान उठाना पड़ा। डैमेज कंट्रोल के लिए टाटा ने इन दोनों मॉडलों के फेसलिफ्ट वर्जन उतारे साथ ही इनके नामों से भी इंडिका और इंडिगो को हटा दिया। हालांकि यह कदम भी ग्राहकों में टाटा के प्रॉडक्ट्स के प्रति भरोसा नहीं जगा पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
टाटा जीका से पहले टाटा मोटर्स ने बंद किया इन दो कारों का उत्पादन
4 of 5
सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्स (सियान) के मुताबिक कंपनी ने इस साल जुलाई महीने से मांजा, विस्टा व सूमो ग्रांडे (मोवस) का उत्पादन बंद कर दिया था। अब ए-सेगमेंट में टाटा के पास इंडिका हैचबेक व कॉम्पैक्ट सेडान में इंडिगो ही उपल्बध है। जिनका इस्तेमाल व्यवसायिक तौर पर और टैक्सी में होगा।
विज्ञापन
टाटा जीका से पहले टाटा मोटर्स ने बंद किया इन दो कारों का उत्पादन
5 of 5
अब कंपनी ने अपना ध्यान अपकमिंग कार जीका पर केन्द्रित कर रखा है। जो अपने दमदार लुक, पावरफुल इंजन व आकर्षक फीचर के कारण इन दिनों काफी चर्चा में है। जीका के प्रति लोगों में बढ़े उत्साह का फायदा उठाने में कंपनी किसी भी तरह से पीछे नहीं रहना चाहती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।