{"_id":"aa6f8f8c08d287ca1e3e5746a0053499","slug":"top-5-cars-which-rule-rural-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गांवों में इन कारों का है जलवा, इनकी खूबियां भी हैं जबरदस्त","category":{"title":"Auto Archives","title_hn":"ऑटो आर्काइव","slug":"auto-archives"}}
गांवों में इन कारों का है जलवा, इनकी खूबियां भी हैं जबरदस्त
Tue, 05 Jan 2016 12:51 PM IST
Updated Tue, 05 Jan 2016 12:51 PM IST
विज्ञापन
गांवों में इन कारों का है जलवा, इनकी खूबियां भी हैं जबरदस्त
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑटो बाजार पहले के मुकाबले काफी बेहतर हो चुका है। हाल के दिनों में जबरदस्त वृद्धि देखी गई है। लेकिन भारत जैसे देश में जहां कुल जनसंख्या के 68% से ज्यादा आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में बसती है, उनकी अलग जरूरतें हैं। उनको एक कार में एयर कंडीशनिंग से कहीं ज्यादा अच्छे सस्पेंशन की जरूरत होती है। जिसको नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। हम यहां कुछ ऐसी ही कारों की बात कर रहें हैं जिन्होंने ग्रामीण स्थिति में अपनी क्षमताओं को साबित किया है। आइए जानते हैं ऐसा क्या है इन कारों में।
गांवों में इन कारों का है जलवा, इनकी खूबियां भी हैं जबरदस्त
2 of 6
फोर्स ट्रैक्स क्रूजर: ट्रैक्स क्रूजर 'फोर्स' के नाम साथ पूरा न्याय करती है। ज्यादा से ज्यादा बैठने की क्षमता ग्रामीण जनता के लिए लाइफलाइन का काम करती है। एक गांव से दूसरे गांव तक लगभग सभी इलाकों में ट्रैक्स क्रूजर अपनी क्षमता को दिखती है। जबरदस्त सस्पेंशन, फौलादी बॉडी और 2.6 लीटर इंजन इसकी जान है। इसमें क्षमता से दोगुने लोगों को बैठाया जा सकता है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 210 एमएम है। यह 2,596 सीसी इंजन के साथ 60 एचपी पावर और 158 एनएम टॉर्क जनेरेट करती है।
गांवों में इन कारों का है जलवा, इनकी खूबियां भी हैं जबरदस्त
3 of 6
टाटा नैनो: हालांकि सूची में यह सबसे छोटी कार है, लेकिन ग्रामीण आबादी पर इसका बड़ा प्रभाव है। 180 एमएम ग्राउंड क्लिरेंस वाली छोटी कार टाटा नैनो गांवों के असमान इलाकों से निपटने में कामयाब है। इसकी शुरुआती कीमत 2.1 लाख रुपए है जो एक ग्रामीण परिवार के लिए परफेक्ट हैचबैक कार है। कार 18 किमी/लीटर का माइलेज देती है जो इसकी एक और खूबी है। यह 624 सीसी इंजन के साथ 35 बीएचपी पावर और 51 एनएम टॉर्क जनेरेट करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांवों में इन कारों का है जलवा, इनकी खूबियां भी हैं जबरदस्त
4 of 6
शेवरले टवेरा: शेवरले टवेरा आसानी से भारत के सबसे दूरस्थ भागों में देखा जा सकता है। इस कार में वो सब है जो एक में कार होना चाहिए। कार एयर कंडीशनिंग और शानदार सस्पेंशन के साथ है। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वालों और इस तरह की जगह का दौरा करने वालों दोनों ही टवेरा का इस्तेमाल करते हैं। इसमें 7-10 लोगों के लिए आरामदायक बैठने की क्षमता है। यह 2,499 सीसी इंजन के साथ 72 बीएचपी पावर और 171 एनएम टॉर्क जनेरेट करती है।
विज्ञापन
गांवों में इन कारों का है जलवा, इनकी खूबियां भी हैं जबरदस्त
5 of 6
महिंद्रा कमांडर: ग्रामीण क्षेत्रों की दिग्गज, महिंद्रा कमांडर भारत में सबसे दमदार वाहनों में से एक है। यह देश की सबसे अच्छी लंबे समय तक चलने वाले वाहनों में से एक है। 10, 15 और 20 साल तक अविश्वसनीय तौर पर चलने वाली कार है। हालांकि इस कार को बंद कर दिया गया है, फिर भी गांवों के सरपंच के साथ देखी जा सकती है। इसको आसानी से अपनी जरूरत के हिसाब से मोडिफाई किया जा सकता है। यह 2523 सीसी इंजन के साथ 50 बीएचपी पावर और 145 एनएम टॉर्क जनेरेट करती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।