फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सब्जियों में भी होता है मांस जितना प्रोटीन, ये हैं शाकाहार से जुड़े तथ्य

Fri, 15 Jan 2016 07:26 PM IST
Updated Fri, 15 Jan 2016 07:26 PM IST
विज्ञापन

सब्जियों में भी होता है मांस जितना प्रोटीन, ये हैं शाकाहार से जुड़े तथ्य

common myhths about vegetarian food

कई लोग कहते हैं कि इंसान तो मांस खाने के लिए ही बना है क्योंकि उनके पास कैनाइन दांत होते हैं। जबकि सच ये है कि दुनिया की एक बड़ी आबादी शाकाहार पर ही निर्भर है। और यह भी सच है कि जो लोग मांस नहीं खाते वे शारीरिक रूप से ज्यादा फुर्तीले होते हैं। दरअसल तथ्यों को जाने बिना लोग शाकाहार के मिथकों पर भरोसा करते रहते हैं. तो क्या हैं ये मिथक?

सब्जियों में भी होता है मांस जितना प्रोटीन, ये हैं शाकाहार से जुड़े तथ्य

common myhths about vegetarian food

पहला मिथक है कि शाकाहारियों को प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में नहीं मिलता जबकि सच ये है कि सब्जियों में 23%, बीन्स में 28%, गेहूं, बाजरा जैसे ग्रेन्स में 13%, और फलों में 5.5% प्रोटीन होता है। मां के दूध में 6% प्रोटीन मौजूद होता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि एक प्रौढ़ के लिए 2.5 से 10% प्रोटीन की ज़रूरत होती है।

सब्जियों में भी होता है मांस जितना प्रोटीन, ये हैं शाकाहार से जुड़े तथ्य

common myhths about vegetarian food

कहा जाता है कि मांस का प्रोटीन फल-सब्जी के प्रोटीन से बेहतर होता है और फल-सब्जियों के प्रोटीन को किसी न किसी के साथ मिलाना होता है तब उसका असर हो पाता है। यह मिथक 1971 में एक लेखिका ने अपनी किताब में लिखा था वो भी बिना किसी आधार के। 30 साल बाद लेखिका ने खुद कबूल किया कि उसने गलती की थी। दरअसल प्रोटीन एक जैसे ही होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जियों में भी होता है मांस जितना प्रोटीन, ये हैं शाकाहार से जुड़े तथ्य

common myhths about vegetarian food

अमेरिका के चिकित्सक डॉक्टर जॉन मेकडॉगल इस मिथक को खारिज करते हैं कि वनस्पति का तेल बेहतर होता है। डॉक्टर कहते हैं कि चाहे जैतून का तेल डालें या मक्खन ही क्यों न डाल दे फैट का असर एक समान होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि सैचुरेटेड और अनसैचुरेटेड फैट कैंसर सेल बनाता है। शोध में हमेशा यही सामने आया है कि जितना ज्यादा फैट खाया जाएगा उतना ज्यादा कैंसर का खतरा बढ़ेगा। मक्के, जैतून या सूर्यमुखी के तेल में ज्यादा अनसैचुरेटेड फैट होता है और यही कैंसर का खतरा ज्यादा बढ़ाते हैं।  

विज्ञापन

सब्जियों में भी होता है मांस जितना प्रोटीन, ये हैं शाकाहार से जुड़े तथ्य

common myhths about vegetarian food

मेकडॉगल इस बात को भी गलत मानते हैं कि दूध से हड्डियां मजबूत होती हैं। वो कहते है कि अगर ऐसा होता तो गाय और दूसरे जानवरों की हड्डियां कैसे मजबूत होतीं। वो कहते हैं, शाक-सब्जियों से हड्डियां मजबूत होती हैं। एशिया और अफ्रीका में जो लोग बिलकूल भी दूध या दही नहीं खाते, वे भी हष्ट पुष्ट होते हैं। उनका कहना है कि दूध में जानवरों का प्रोटीन होता है और ये अत्यधिक प्रोटीन शरीर से जरूरी कैल्शियम निकाल देता है जो नुकसानदेह है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed