फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सबसे खौफनाक कब्रिस्तान, जहां दिखते हैं भूत-प्रेत

Thu, 19 Nov 2015 08:30 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 19 Nov 2015 08:30 PM IST
विज्ञापन

सबसे खौफनाक कब्रिस्तान, जहां दिखते हैं भूत-प्रेत

World’s Creepiest Cemeteries

कब्रिस्तान के नाम से ही जेहन में एक अजीब डर बस जाता है। लेकिन क्या आप जानने चाहेंगे ऐसे कब्रिस्तानों के बारे में जहां भूत-प्रेत दिख जाते है?



सबसे खौफनाक कब्रिस्तान, जहां दिखते हैं भूत-प्रेत

World’s Creepiest Cemeteries

शिकागों का बैचलर्स ग्रोव कब्रिस्तान अमेरिका का सबसे डरावना कब्रिस्तान है। कई लोगों का दावा है कि उन्होंने यहां अपनी आखों से पिशाचों को आसाधारण गतिविधियों में देखा है। इनमें सबसे ज्यादा चर्चे उस प्रेतनी के हैं जो सफेद कपड़ों में एक बच्चे लेकर यहां टहलती हुई दिखाई देती है। साल 1991 में शिकागो सन टाइम्स ने एक तस्वीर जारी की थी जिसमें एक महिला कब्र पर बैठी हुई थी।

सबसे खौफनाक कब्रिस्तान, जहां दिखते हैं भूत-प्रेत

World’s Creepiest Cemeteries

द हाईगेट कब्रिस्तान संभवता इंग्लैंड का सबसे आलीशान कब्रिस्तान है। सुंदर हरियाली के बीच मकबरों के आस-पास लाजवाब स्थापत्य कला का परिचय देती मूर्तियां लगाई गई हैं। कब्रिस्तान की वास्तुकला भी अविश्वसनीय है। लेकिन लोगों का मानना है कि साल 1960 से यहां एक सात फुट का पिशाच दिखाई देता है, जो अपने सिर पर एक हैट लगाए रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे खौफनाक कब्रिस्तान, जहां दिखते हैं भूत-प्रेत

World’s Creepiest Cemeteries

अमूमन कब्रिस्तान में मृत लोगों को दफनाकर कब्रें बनाई जाती हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि फिलीपींस के सगाडा में इगरोट जनजाति के लोग लटकने वाली कब्रें बनाते हैं। ये लोग कब्रों को करीब सिर के ऊपर की ऊंचाई पर घाटी की चट्टानों में फंसाकर रखते हैं।

विज्ञापन

सबसे खौफनाक कब्रिस्तान, जहां दिखते हैं भूत-प्रेत

World’s Creepiest Cemeteries

कब्रिस्तान अक्सर डरावने लगते हैं लेकिन रोमानिया के सापैंटा में एक कब्रिस्तान ऐसा है जो अपनी रंगीनियत की वजह से पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना रहता है। यहां हर कब्र पर बने स्तंभ पर कविताएं और मजाकिया बातें लिखी होती हैं। ये रंगबिरंगा कब्रिस्तान बेहद खूबसूरत लगता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed