{"_id":"63dbc1ceebc672ea541036ebf8ce4c2f","slug":"mark-zukerberg-donation-is-actually-the-way-of-tax-evasion","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेटी को दिए जुकरबर्ग के 3 लाख करोड़ दान की ये है हकीकत","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
बेटी को दिए जुकरबर्ग के 3 लाख करोड़ दान की ये है हकीकत
Tue, 08 Dec 2015 02:24 PM IST
Updated Tue, 08 Dec 2015 02:24 PM IST
विज्ञापन
बेटी को दिए जुकरबर्ग के 3 लाख करोड़ दान की ये है हकीकत
1 of 10
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाल ही में फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग की बेटी होने पर उन्होंने अपनी 99 फीसदी दौलत (करीब 3 लाख करोड़ रुपए) दान देने की घोषणा की है। यूं तो इसे दान कहा जा रहा है, लेकिन अगर आपको इसके पीछे छुपा सच बताया जाएगा, तो आप इसे दान नहीं, टैक्स चोरी का तरीका कहेंगे। तो आइए जानते हैं कैसे दान की शक्ल में चोरी किया जा रहा है करोड़ों का टैक्स।
बेटी को दिए जुकरबर्ग के 3 लाख करोड़ दान की ये है हकीकत
2 of 10
इस दान की सबसे खास बात यह है कि मार्क जुकरबर्ग ये दान तुरंत नहीं करने वाले हैं, बल्कि अगले 45 सालों में करेंगे। जिसे ये दान दिया जा रहा है वह मार्क के परिवार द्वारा चलाया जाने वाला चैन जुकरबर्ग इनीशिएटिव एलएलसी (Chan Zuckerberg Initiative LLC) है। इसका सीधी मतलब है कि मार्क जुकरबर्ग बिना कैपिटल गेन टैक्स दिए ही अपनी ही संपत्ति खुद को ही दे रहे हैं।
बेटी को दिए जुकरबर्ग के 3 लाख करोड़ दान की ये है हकीकत
3 of 10
यहां ये जानना बहुत जरूरी है कि जिस संस्था को दान दिया गया है वह कोई चैरिटेबल ट्रस्ट नहीं है, बल्कि एक एलएलसी है। आपको बता दें कि चैरिटेबल ट्रस्ट को चैरिटी में पैसे खर्च करने होते हैं, जबकि एलएलसी के साथ ऐसी कोई बाध्यता नहीं होती है। एक एलएलसी पैसों को किसी निजी कंपनी या फायदा कमाने वाली किसी अन्य जगह पर भी लगा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी को दिए जुकरबर्ग के 3 लाख करोड़ दान की ये है हकीकत
4 of 10
एलएलसी (लिमिटेड लाइबिलिटी कंपनी) अमेरिका में कंपनी का एक फॉर्म है, जिसके तहत कई सारी छूट दी जाती हैं। अगर उसका मालिक कोई एक व्यक्ति है, तो वह एक सामान्य व्यक्ति की तरह टैक्स भर सकता है। उसे कंपनी के नियमों के अनुसार टैक्स भरना जरूरी नहीं होता है। यह सारी सुविधाएं व्यक्ति को अमेरिका के शेड्यूल-सी के तहत मिलती हैं।
विज्ञापन
बेटी को दिए जुकरबर्ग के 3 लाख करोड़ दान की ये है हकीकत
5 of 10
आपको बता दें कि मार्क जुकरबर्ग ऐसे पहले व्यक्ति नहीं हैं, जिन्होंने अपनी दौलत दान दी है। इनसे पहले भी बहुत से लोग अपनी दौलत का एक बड़ा हिस्सा दान में दे चुके हैं। हालांकि, वो दान किसी एलएलसी को नहीं बल्कि एक चैरिटेबल ट्रस्ट या फाउंडेशन को दिए गए। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ लोगों के बारे में जिन्होंने अपनी दौलत का एक बड़ा हिस्सा दान में दे दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।