{"_id":"64f2575a920fb0efce02bf2157635340","slug":"rbi-officials-and-employees-on-group-leave","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जरूरी काम से बैंक जा रहे हैं तो पहले पढ़ लें ये खबर","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
जरूरी काम से बैंक जा रहे हैं तो पहले पढ़ लें ये खबर
Thu, 19 Nov 2015 08:27 AM IST
Updated Thu, 19 Nov 2015 08:27 AM IST
विज्ञापन
जरूरी काम से बैंक जा रहे हैं तो पहले पढ़ लें ये खबर
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आरटीजीएस और एनईएफटी के जरिए राशि के हस्तांतरण सेवा में आज यानी बृहस्पतिवार को व्यवधान आ सकता है क्योंकि उस दिन रिजर्व बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश पर जाने का फैसला किया है। इससे देश भर में क्लियरिंग ऑपरेशन, पेमेंट एवं सेटलमेंट, आरटीजीएस और एनईएफटी जैसे कार्य ठप हो जाएगा। (ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली)
जरूरी काम से बैंक जा रहे हैं तो पहले पढ़ लें ये खबर
2 of 5
अखिल भारतीय रिजर्व बैंक अधिकारी संघ (एआईआरबीओ) के महासचिव आरएन वत्स ने अमर उजाला को बताया कि बैकिंग क्षेत्र के नियामक में काम करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की चार मान्यता प्राप्त यूनियनों ने एक संयुक्त मंच यूनाइटेड फोरम ऑफ रिजर्व बैंक आफिसर्स एंड इम्पलाइज बनाया हुआ है।
जरूरी काम से बैंक जा रहे हैं तो पहले पढ़ लें ये खबर
3 of 5
इसी संगठन की तरफ से प्रबंधन को 19 नवंबर 2015, बृस्पतिवर को एक दिवसीय सामूहिक अवकाश का आह्वान किया गया है। इसमें बैंक के करीब 17,000 अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी काम से बैंक जा रहे हैं तो पहले पढ़ लें ये खबर
4 of 5
कर्मचारी संघ के नेता का कहना है कि रिजर्व बैंक के कामकाज में सरकार के अनावश्यक हस्तक्षेप एवं पेंशन से संबंधित मसलों पर सामूहिक अवकाश लिया जा रहा है।
विज्ञापन
जरूरी काम से बैंक जा रहे हैं तो पहले पढ़ लें ये खबर
5 of 5
पूरे देश में क्लियरिंग और भुगतान संबंधी गतिविधियां रिजर्व बैंक की संभालता है। साथ ही आरटीजीएस और एनइएफटी से संबंधित कार्य भी रिजर्व बैंक ही संचालित करता है। हालांकि बृहस्पतिवार को बैंकों में कामकाज होगा लेकिन सिर्फ स्थानीय स्तर का ही। अंतर बैंक काम नहीं हो पाएगा, क्योंकि इसमें रिजर्व बैंक शामिल रहता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।