फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीएचयू के 100 साल का जश्न, RSS ने किया मार्च

Sun, 14 Feb 2016 09:14 AM IST
Updated Sun, 14 Feb 2016 09:14 AM IST
विज्ञापन

बीएचयू के 100 साल का जश्न, RSS ने किया मार्च

bhu complete 100 year and rss march in campus

काशी हिंदू विश्वविद्घालय अपने नए रंग में रंगता जा रहा है। बीएचयू के 100 साल के जश्न में आरएसएस भी अपन कैंपस में मार्च निकाल रहा है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के बेमिसाल सौ साल। अतीत से वर्तमान तक का गर्व और गौरव। शनिवार को विश्वविद्यालय की स्थापना के सौ साल पूरे हुए तो ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच फूलों और गुलाल की बारिश के साथ ऋतुराज बसंत भी स्वागत में झूम उठा। शताब्दी समारोह के इन ऐतिहासिक लम्हों की यादगार के साथ बसंत पंचमी की एक और तारीख एक नई इबारत रच गई। हास्टल रोड से जब पूरी आन, बान और शान के साथ एक-एक कर झांकियां निकलनी शुरू हुईं तो एकबारगी राजपथ के नजारे सा अहसास आंखों के सामने था। इल्म और हुनर की चमक बिखेरती इन झांकियों में महामना का तप भी झलका और बीएचयू की धाक भी।


ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी।

बीएचयू के 100 साल का जश्न, RSS ने किया मार्च

bhu complete 100 year and rss march in campus

विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर विभिन्न संकायों और संस्थानों की झांकियां निकलीं। शुरुआत हुई सुबह साढ़े दस बजे। हास्टल रोड पर एक तरफ सजे मंच पर कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी अतिथियों के साथ मौजूद थे और सामने से गुजर रहा था झांकियों का कारवां। यह सिलसिला ढाई बजे तक चला। विश्वविद्यालय के सौवें बसंत पर इस दौरान ढोल-नगाड़ों की थाप पर फूल और गुलाल भी खूब उड़े। हर झांकी ने एक अलग ही संदेश दिया, जिसमें नारी सशक्तिकरण से लेकर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत, राष्ट्र निर्माण, राष्ट्र प्रेम, पर्यावरण और प्रकृति प्रेम जैसे तमाम अहम बिंदु शामिल थे। झांकियों के साथ नुक्कड़ नाटक, नृत्य नाटिकाओं के जरिये भी सामाजिक संदेशों की अलख जगी।

बीएचयू के 100 साल का जश्न, RSS ने किया मार्च

bhu complete 100 year and rss march in campus

महिला महाविद्यालय की झांकी सबसे पहले निकली। ढोल-नगाड़ों की थाप पर एमएमवी की छात्राओं ने फागुन गीत पर नृत्य के साथ नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया। इसमें प्राचीनता और आधुनिकता का समन्वय था। फिर दृश्य कला संकाय की ‘उत्कृष्टता का प्रतीक’, कला संकाय की ‘ज्ञानगंगा’ और संस्कृति विद्या धर्म विज्ञान संकाय की ‘श्रीमद्भागवत के गजेंद्र मोक्ष का दृश्य एवं कृष्णार्जुन संवाद’ की थीम पर आधारित झांकियां निकालीं। सबसे बड़ी झांकी रही चिकित्सा विज्ञान संस्थान और कृषि विज्ञान संस्थान की। चिकित्सा विज्ञान संस्थान ने ‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत’ की थीम पर झांकी निकाली, जिसमें सभी आयुर्वेद, मेडिसिन, नर्सिंग के साथ सर सुंदरलाल अस्पताल, ट्रामा सेंटर के विद्यार्थी, शिक्षक शामिल थे। सभी चिकित्सक धोती-कुर्ता और केसरिया साफे में थे। झांकी के साथ बग्घी पर सवार थे पद्म पुरस्कार प्राप्त प्रो. रामहर्ष सिंह, प्रो. टीके लहरी, प्रो. चूड़ामणि गोपाल और प्रो. श्याम सुंदर। बग्घी पर बीएचयू के ये गौरव हर किसी के आकर्षण का केंद्र बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएचयू के 100 साल का जश्न, RSS ने किया मार्च

bhu complete 100 year and rss march in campus

विज्ञान संस्थान की ओर से निकली झांकी इको फ्रेंडली थी। हाल ही में पद्मश्री सम्मान से नवाजे गए प्रो. ओएन सिंह द्वारा बनाए गए हाइड्रोजन कार, ऑटो, मोपेड, जेनरेटर को प्रदर्शित किया गया। एनसीसी की ओर से निकाली गई एयरफोर्स और नेवी की झांकियों ने देश प्रेम का भाव जगाया। विधि संकाय ने चौरा-चौरी घटना की सुनवाई को अपनी झांकी में प्रदर्शित किया।

विज्ञापन

बीएचयू के 100 साल का जश्न, RSS ने किया मार्च

bhu complete 100 year and rss march in campus

पहली बार भारत अध्ययन केंद्र और कौशल विकास केंद्र की झांकी शामिल हुई। शारीरिक शिक्षा विभाग के छात्र-छात्राओं ने पिरामिड का प्रदर्शन किया। वहीं आईआईटी बीएचयू की झांकी में तकनीकी को बेहतरीन ढंग से दर्शाया गया। छात्रों द्वारा बनाए गए ड्रोन कैमरे, रोबोटिक डिवाइस प्रदर्शित किए गए। छात्रों ने नुक्कड़ नाटक और ब्रेक डांस भी किया। अंतिम झांकी एनएसएस की रही, जो हाथों में पौधे लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते गुजरी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed