फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तोगड़िया की सभा से पहले सुलगा यूपी का जहानाबाद, चले ईंट-पत्थर

Fri, 15 Jan 2016 12:42 PM IST
Updated Fri, 15 Jan 2016 12:42 PM IST
विज्ञापन

तोगड़िया की सभा से पहले सुलगा यूपी का जहानाबाद, चले ईंट-पत्थर

communal violence in fatehpur, kanpur uttar pradesh

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में जहानाबाद कस्बे में पिछले साल भी मकर संक्रांति से ठीक पहले सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ा था। तब मामला तो जैसे-तैसे शांत हो गया था लेकिन दोनों वर्गों के बीच तनाव बना हुआ था, जिसे प्रशासन ने हल्के में लिया। इस बार भी वैसे ही हालात के बावजूद अफसर नींद में रहे और इतना बड़ा बवाल हो गया। ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर।

तोगड़िया की सभा से पहले सुलगा यूपी का जहानाबाद, चले ईंट-पत्थर

communal violence in fatehpur, kanpur uttar pradesh

मिश्रित आबादी वाले जहानाबाद में दोनों वर्ग के लोग जुलूस निकाल कर अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हैं। भारी भीड़ के साथ निकाले जाने वाले जुलूसों में एक-दूसरे को ताकत का अहसास कराते हैं। इस दौरान एक-दूसरे को ऊंचा-नीचा दिखाने के प्रयास भी होते हैं। कुछ अराजकतत्वों की इन्हीं हरकतों से सद्भाव के सारे रंग एक पल में बिखर जाते हैं। जहानाबाद कस्बे में पिछले साल भी मकर संक्रांति से ठीक पहले सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ा था।

तोगड़िया की सभा से पहले सुलगा यूपी का जहानाबाद, चले ईंट-पत्थर

communal violence in fatehpur, kanpur uttar pradesh

तब दिवंगत विधायक सैयद कासिम हसन के बेटे आबिद ने मामले को ठंडा किया था। मकर संक्रांति से पहले मुस्लिमों का बारावफात पर्व मनाया जाता है। उसमें भी झंडे जुलूस निकाले जाते हैं। पिछले साल विधायक पुत्र से कुछ लोगों ने बारावफात जुलूस में गाली गलौज करने की शिकायत की थी। इस बात को तेज हवा दी गई और कस्बे में एक समुदाय के लोग इकट्ठा हो गए थे। उनमें काफी आक्रोश भी रहा था। मामले को विधायक पुत्र ने संभाला था और थाना पुलिस के साथ बैठकर बातचीत की थी। इसके बाद दोषी को थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। इससे शांति सौहार्द कायम हो सका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

तोगड़िया की सभा से पहले सुलगा यूपी का जहानाबाद, चले ईंट-पत्थर

communal violence in fatehpur, kanpur uttar pradesh

अभी कुछ दिन पहले भी बारावफात का जोर शोर से जुलूस निकाला गया था। सूत्रों के अनुसार उसी जुलूस की प्रतिद्वंद्विता में संक्रांति पर्व पर जुलूस बढ़चढ़ कर निकाला गया।

विज्ञापन

तोगड़िया की सभा से पहले सुलगा यूपी का जहानाबाद, चले ईंट-पत्थर

communal violence in fatehpur, kanpur uttar pradesh

यहां पर दोनों पक्षों में तनाव के हालात को प्रशासन भांप नहीं सका और बड़ी घटना हो गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed