फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विवादों में क्यों घिरती हैं स्मृति ईरानी, 7 बड़े विवाद

Thu, 21 Jan 2016 11:15 AM IST
Updated Thu, 21 Jan 2016 11:15 AM IST
विज्ञापन

विवादों में क्यों घिरती हैं स्मृति ईरानी, 7 बड़े व‌िवाद

controversies around smriti irani

हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के दलित छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या की आंच मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी तक पहुंच चुकी है। हालांकि वह पहली बार विवादों में नहीं है। स्मृति ईरानी मंत्री के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सर्वाधिक अचरज भरा चुनाव रही हैं। बुधवार को ‌उन्होंने रोहित वेमुला की मौत सफाई देते हुए कहा कि रोहित दलित नहीं बल्‍कि पिछड़ी जाति का था और बंडारू दत्तात्रेय भी यादव जाति के हैं। उल्लेखनीय है कि बंडारू दत्तात्रेय की ‌शिकायत पर ही रोहित समेत पांच छात्रों को हॉस्टल से बाहर किया गया था। प‌ढ़िए, इससे पहले कब-कब विवादों में रहीं हैं स्मृति ईरानी-

विवादों में क्यों घिरती हैं स्मृति ईरानी, 7 बड़े व‌िवाद

controversies around smriti irani

मानव संसाधन विकास मंत्री बनने के बाद से ही स्मृति ईरानी की डिग्रियों का मामला विवादों में है। उन्होंने अपने चुनाव हलफनामों के शिक्षा संबंधित ऐसी जानकारियां दी, जिनमें मेल नहीं था और वही विवाद का कारण बनीं। 2004 में दिए चुनावी हलफनामे उन्होंने बताया था कि वे 1996 में ‌द‌िल्ली युनिवर्सिटी से पत्राचार से बीए कर चुकी हैं, जबकि 2014 में उन्होंने हलफानामा दिया कि 1994 में उन्होंने बीकॉम दाखिला लिया था, लेकिन एक ही साल पूरा कर पाईं। एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि ईरानी ने 2013 में दिल्ली युनिवर्सिटी में पत्राचार से एक कोर्स करने के लिए दाखिला लिया लेकिन उन्होंने परीक्षा नहीं दी। जून, 2015 में दिल्ली एक निचली अदालत ने उनकी डिग्रियों की जांच कराने से संबंधित याचिका स्वीकार कर ली।

विवादों में क्यों घिरती हैं स्मृति ईरानी, 7 बड़े व‌िवाद

controversies around smriti irani

दिल्ली विश्वविद्यालय के अतिचर्चित चार वर्षीय कार्यक्रम FYUP को रद्द कर स्मृति विवादों में आ गईं। स्मृति ने मंत्री बनते ही यूजीसी को आदेश दिया कि वो दिल्ली विश्वविद्यालय को एफवाईयूपी रद्द करने को कहे। रिपोर्टों के मुताबिक, स्मृति के आदेश के बाद यूजीसी चेयरमैन ने खुद आधी रात को डीयू के वीसी को पत्र टाइप किया था। एफवाईयूपी का विरोध कई छात्र संगठन कर रहे थे, हालांकि उन्होंने एबीवीपी और भाजपा की दिल्ली इकाई की मांग मानते हुए आदेश दिया। मानव संसाधन मंत्रालय ने ये नहीं बताया कि एफवाईयूपी क्यों रद्द किया गया, केवल प्रक्रियागत गड़बड़ियों का हवाला दिया गया। मामले में यूजीसी और डीयू की स्वायत्तता में हस्तक्षेप करने के कारण स्मृति के मंत्रालय की आलोचना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

विवादों में क्यों घिरती हैं स्मृति ईरानी, 7 बड़े व‌िवाद

controversies around smriti irani

स्मृति ईरानी के मंत्री रहते ही आईआईटी दिल्ली के निदेशक आर शेवगांवकर ने इस्तीफा दे दिया। आरोप लगा कि उन पर भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ‌की तनख्वाह रीलीज करने का दबाव बनाया जा रहा था। स्वामी आईआईटी दिल्ली में एक वर्ष पहले अध्यापन कर चुके थे।

विज्ञापन

विवादों में क्यों घिरती हैं स्मृति ईरानी, 7 बड़े व‌िवाद

controversies around smriti irani

ईरानी के मंत्री रहते ही विश्वेस्वरैया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी का चेयरमैन विश्राम जामदार को बनाया गया। जामदार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के घोषित सदस्य थे और संगठन के स्‍थानीय नेता भी थे। ईरानी पर पक्षपात का आरोप लगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed