{"_id":"1e4a765de12912285f338565ce3caa1d","slug":"umar-mansoor-is-main-master-mind-of-terrorist-attack-on-pakistan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आतंकी हमले का मास्टर माइंड उमर मंसूर है असली खिलाड़ी ","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
आतंकी हमले का मास्टर माइंड उमर मंसूर है असली खिलाड़ी
Thu, 21 Jan 2016 06:10 AM IST
Updated Thu, 21 Jan 2016 06:10 AM IST
विज्ञापन
आतंकी हमले का मास्टर माइंड उमर मंसूर है असली खिलाड़ी
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पाकिस्तान के अखबार डॉन ने कहा है कि विश्वविद्यालय पर हमले का मास्टरमाइंड उमर मंसूर था। उमर मंसूर दिसंबर 2014 में पेशावर में आर्मी पब्लिक स्कूल पर हमले का मास्टरमाइंड भी था। इसमें 132 बच्चों की जान गई थी। वह टीटीपी के सरगना हकीमुल्ला मसूद का करीबी रहा है और पेशावर के पास दर्रा आदम खेल का रहने वाला हैं।
आतंकी हमले का मास्टर माइंड उमर मंसूर है असली खिलाड़ी
2 of 5
37 साल का मंसूर कभी वॉलीबॉल प्लेयर था। उसके दो बेटे और एक बेटी हैं। इसके बाद भी वह बच्चों को निशाना बनाता है। पेशावर हमले के बाद से वह ‘चाइल्ड किलर’ के तौर पर बदनाम है।
आतंकी हमले का मास्टर माइंड उमर मंसूर है असली खिलाड़ी
3 of 5
साथ ही पाकिस्तान के अखबार डॉन ने ही शिक्षण संस्थानों में हमलों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए आशंका जाहिर की है कि स्कूलों पर आतंकी हमले बढ़ सकते हैँ। अखबार में कहा गया है कि पाकिस्तान में शिक्षण संस्थानो पर बढ़ते हमले खतरे की घंटी है। दुनिया में पाकिस्तान ही ऐसा देश है जहां सबसे ज्यादा शिक्षण संस्थानों पर हमले हुए है। हालांकि आर्मी स्कूल में हमले को छोड़ दें तो बाकी हमले हिंसक नहीं रहे हैँ।
विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकी हमले का मास्टर माइंड उमर मंसूर है असली खिलाड़ी
4 of 5
पाकिस्तान के ट्रिब्यून एक्सप्रेस अखबार ने तहरीक-ए-तालिबान के प्रवक्ता मोहम्मद खोरासनी के हवाले से कहा है कि बाचा खान विश्वविद्यालय पर हमले का संगठन से कोई लेना देना नहीं है, जबकि इससे पहले संगठन की ओर से कहा गया था कि हमले के पीछे उसका हाथ है।
विज्ञापन
आतंकी हमले का मास्टर माइंड उमर मंसूर है असली खिलाड़ी
5 of 5
ट्रिब्यून एक्सप्रेस अखबार ने ही लिखा है कि युनिवर्सिटी पर हमले के बाद दहशत का माहौल पैदा हो गया। पेशावर के कई स्कूलों से माता पिता अपने बच्चों को घर ले गए। पाकिस्तान की वेबसाइट द न्यूज इंटरनेशनल ने बाचा खान विश्वविद्यालय पर हमले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निंदा करने की खबर को प्रमुखता से पेश किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।