{"_id":"7b330fec5416c167c8831e4fb0eaedff","slug":"dead-body-found-hanging-by-fan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घर में पंखे से लटका मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, बंधे हुए थे हाथ पैर ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
घर में पंखे से लटका मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, बंधे हुए थे हाथ पैर
Mon, 03 Aug 2015 08:57 AM IST
Updated Mon, 03 Aug 2015 08:57 AM IST
विज्ञापन
घर में पंखे से लटका मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, बंधे हुए थे हाथ पैर
1 of 10
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक हिस्ट्रीशीटर का शव उसके घर के कमरे में पंखे से लटका मिला। परिवार वालों ने पुलिस पर हत्या करने का आरोप लगाया। गुस्साए लोगों ने शव सड़क पर रखकर संभल- मुरादाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
घर में पंखे से लटका मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, बंधे हुए थे हाथ पैर
2 of 10
एसडीएम, एसपी भी मौके पर पहुंच गए। कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर लोगों ने जाम खोला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एसपी ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने में हेड मोहर्रिर समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।
घर में पंखे से लटका मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, बंधे हुए थे हाथ पैर
3 of 10
दो घंटे तक लगे जाम की वजह से यात्रियों को दिक्कत उठानी पड़ी। डीएम एनकेएस चौहान ने मामले में मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। घटना एसडीएम कार्यालय के सामने शहजादी सराय मोहल्ले की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घर में पंखे से लटका मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, बंधे हुए थे हाथ पैर
4 of 10
कल्याण सैनी का पुत्र प्रताप सैनी पुलिस के रिकार्ड में हिस्ट्रीशीटर था। उसका शव रविवार की सुबह चार बजे अपने ही घर के कमरे में पड़ा मिला। प्रताप सैनी की पत्नी पिंकी ने सबसे पहले शव को देखा तो उसकी चीख निकल गई। पिंकी के मुताबिक प्रताप सैनी के हाथ व पैर कपड़े से बंध थे।
विज्ञापन
घर में पंखे से लटका मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, बंधे हुए थे हाथ पैर
5 of 10
प्रताप सैनी के पिता कल्याण सैनी ने बताया कि शनिवार की शाम पांच बजे प्रताप सैनी को कोतवाली पुलिस के दो सिपाही अपने साथ ले गए थे। रात सात बजे परिवार वाले प्रताप सैनी से कोतवाली में मिलकर भी आए थे। प्रताप के परिवार वालों ने पुलिस पर हत्या करके रात को शव घर के कमरे में डालने का आरोप लगाया। मौत की खबर सुनकर मोहल्ले वाले इकट्ठा हो गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।