{"_id":"dde74208f2809fd3d70655849af2449f","slug":"derail-freight-train-trains-route-change","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: बेपटरी हुई मालगाड़ी, कई ट्रेनों के रूट बदले","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
तस्वीरें: बेपटरी हुई मालगाड़ी, कई ट्रेनों के रूट बदले
Tue, 22 Dec 2015 12:51 PM IST
Updated Tue, 22 Dec 2015 12:51 PM IST
विज्ञापन
तस्वीरें: बेपटरी हुई मालगाड़ी, कई ट्रेनों के रूट बदले
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
झारखंड से कोयला लेकर पंजाब जा रही मालगाड़ी के 27 डिब्बे सोमवार की दोपहर 11.50 बजे मोढ़ स्टेशन के पास पटरी से उतर गए। इसके चलते इलाहाबाद-वाराणसी रूट पर करीब नौ जोड़ी ट्रेनों के पहिए थम गए। यह मालगाड़ी धनबाद से कोयला लादकर कालानौर (पंजाब) जा रही थी। (ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी-ज्ञानपुर-मोढ़)
तस्वीरें: बेपटरी हुई मालगाड़ी, कई ट्रेनों के रूट बदले
2 of 5
उत्तर रेलवे के मोढ़ स्टेशन की ओर से गुजरते समय मालगाड़ी के एक-एक वैगन ट्रैक से उतरने लगे। चालक को जैसे ही पता चला उसने तत्काल इमर्जेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। ट्रैक से वैगन उतरने के कारण रेल लाइन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। साथ ही कुछ वैगन पर भी इसका असर पड़ा है। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
तस्वीरें: बेपटरी हुई मालगाड़ी, कई ट्रेनों के रूट बदले
3 of 5
घटना की जानकारी मिलते ही रेल अधिकारियों का अमला मौके पर पहुंचा। रेल अधिकारियों ने बताया कि ट्रैक को पूरी तरह से दुरुस्त होने में 24 घंटे से अधिक का वक्त लगेगा। मंगलवार दोपहर बाद इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन शुरू हो सकेगा। सीनियर डीसीएम लखनऊ मंडल ने बताया कि हमारी ओर से जल्द से जल्द ट्रैक को ठीक करने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
तस्वीरें: बेपटरी हुई मालगाड़ी, कई ट्रेनों के रूट बदले
4 of 5
मालगाड़ी के चालक के मुताबिक ट्रेन के बेपटरी होने का कारण पटरी का टूटा होना हो सकता है। दुर्घटना की वजह से करीब नौ जोड़ी यात्री ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। दोपहर हुई इस घटना के कारण जगह-जगह यात्री ट्रेनों को रोक दिया गया। इसके कारण यात्री घंटों भूखे प्यासे ट्रेन में बैठे रहे। वहीं विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्रियों को भी घंटे प्लेटफार्म पर परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
तस्वीरें: बेपटरी हुई मालगाड़ी, कई ट्रेनों के रूट बदले
5 of 5
मालगाड़ी के बेपटरी होने से कामायनी एक्सप्रेस, पंजाब मेल, इंटरसिटी एक्सप्रेस, बनारस-फैजाबाद पैसेंजर, जनता एक्सप्रेस, लखनऊ लोकल, बनारस-लखनऊ इंटरसिटी, काशी विश्वनाथ, हावड़ा- जैसलमेर, बुंदेलखंड एक्सप्रेस, गोरखपुर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, एवं सारनाथ एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें प्रभावित रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।