फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पेड़ से टकराकर पलटी स्कूल बस, 40 बच्चे हुए घायल

Sat, 27 Feb 2016 03:40 AM IST
Updated Sat, 27 Feb 2016 03:40 AM IST
विज्ञापन

पेड़ से टकराकर पलटी स्कूल बस, 40 बच्चे हुए घायल

forty children injured in school bus accident

तेज रफ्तार स्कूली बस दौलतपुर-रार्धना मार्ग पर शुक्रवार दोपहर पेड़ से टकराकर पलटने से 40 बच्चे घायल हो गए। ब्रेकर पर एक्सीलेटर टूटने से बस बेकाबू हो गई थी। करीब 23 बच्चों को गंभीर चोटें आईं। जिन्हें अफरातफरी के बीच निजी और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे के जिम्मेदार और लापरवाह बस चालक का भी पैर टूट गया। -ब्यूरो/अमर उजाला, सरधना (मेरठ)

पेड़ से टकराकर पलटी स्कूल बस, 40 बच्चे हुए घायल

forty children injured in school bus accident

पुलिस ने तहरीर मिलने पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है। पुलिस के मुताबिक दौलतपुर गांव स्थित कैंब्रिज पब्लिक स्कूल की बस शुक्रवार दोपहर छुट्टी होने के बाद करीब 40 बच्चों को लेकर चली थी। बस में ज्यादातर बच्चे भाजपा विधायक संगीत सोम के गांव मोमिन फरीदपुर के रहने वाले हैं।

पेड़ से टकराकर पलटी स्कूल बस, 40 बच्चे हुए घायल

forty children injured in school bus accident

बस जैसे ही अक्खेपुर गांव के निकट स्थित इंटर कॉलेज के सामने पहुंची तो ब्रेकर पर एक्सीलेटर टूटने से बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ में टकराकर पलट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेड़ से टकराकर पलटी स्कूल बस, 40 बच्चे हुए घायल

forty children injured in school bus accident

बस के पेड़ से टकराते ही बच्चों में चीख पुकार मच गई। बच्चों की चीख पुकार और बस की हालत देखकर आसपास के लोग बच्चों की मदद के लिए दौड़ पड़े। सूचना पर अक्खेपुर गांव के ग्रामीणों के अलावा पुलिस और एंबुलेंस भी पहुंच गई।

विज्ञापन

पेड़ से टकराकर पलटी स्कूल बस, 40 बच्चे हुए घायल

forty children injured in school bus accident

बच्चों को बस की खिड़की और शीशे तोड़कर निकाला गया। तब तक कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। सभी बच्चों को तुरंत सीएचसी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद कुछ बच्चों को सरकारी अस्पताल तो कुछ बच्चों को कंकरखेड़ा स्थित कैलाशी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed