{"_id":"03d0bc7e9e2418bddecf1d411f274e0a","slug":"freedom-251-ringing-bells-owner-s-mohit-goel-profile","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किराने की दुकान चलाते हैं 'फ्रीडम 251' के मालिक के पिता","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
किराने की दुकान चलाते हैं 'फ्रीडम 251' के मालिक के पिता
Fri, 19 Feb 2016 09:10 AM IST
Updated Fri, 19 Feb 2016 09:10 AM IST
विज्ञापन
किराने की दुकान चलाते हैं 'फ्रीडम 251' के मालिक के पिता
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फ्रीडम 251 मोबाइल कंपनी रिंगिंग बेल्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक मोहित कुमार गोयल का परिवार शामली के गढ़ी पुख्ता का रहने वाला है। उसके पिता राजेश कुमार गोयल की शामली में रेलवे रोड पर रामजी सहाय के नाम से किराना फर्म है। 12 साल पहले राजेश शामली आकर पाकिस्तान मंडी में रहने लगे थे। बुधवार को दिल्ली में मोबाइल की लांचिंग में भी शामली से कुछ लोगों को बुलाया गया था। (अमर उजाला ब्यूरो/शामली)
किराने की दुकान चलाते हैं 'फ्रीडम 251' के मालिक के पिता
2 of 5
मोहित की प्रारंभिक शिक्षा शामली के सेंट आरसी कांवेंट स्कूल से हुई है। इसके बाद मोहित ने नोएडा स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया। तीन साल पूर्व तक मोहित शामली में ही अपने पिता के साथ दुकान पर बैठता था। उसकी इसी माह एक फरवरी को नोएडा की धारणा से शादी हुई है। मोहित के पिता राजेश कुमार का कहना है कि वह बचपन से ही कुछ नया करने की सोच रखता है। पढ़ाई के दौरान भी वह कहता था कि ऐसा काम करूंगा, जिससे नाम होगा।
किराने की दुकान चलाते हैं 'फ्रीडम 251' के मालिक के पिता
3 of 5
राजेश बताते हैं शुरूआत से ही मोहित कुछ नया और गरीबों के हक में कार्य करने की सोच रखता था। इतना सस्ता मोबाइल फोन लांच करना उसकी सकारात्मक सोच का उदाहरण है। उन्होंने बताया कि करीब एक महीना पूर्व ही मोहित शामली आया था, तो एक कंपनी खोलने की बात कह रहा था। इसके लिए उन्होंने आर्थिक मदद भी की थी। इसके बाद उसने मोबाइल कंपनी के बारे में बताया। बुधवार को मोबाइल की लांचिंग के दौरान वे दिल्ली भी गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
किराने की दुकान चलाते हैं 'फ्रीडम 251' के मालिक के पिता
4 of 5
पिता राजेश कुमार को जब बताया गया कि इंडियन सेल्युलर एसोसिएशन ने 251 फ्रीडम मोबाइल पर सवाल उठाया है और कहा है कि एंड्रायड फोन 3500 से कम कीमत पर उपलब्ध होना संभव नहीं है। इस पर उनका कहना था कि अन्य कंपनियां भी सस्ते मोबाइल फोन बेच रही हैं। गड़बड़ी की आशंका पर राजेश कुमार ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है।
विज्ञापन
किराने की दुकान चलाते हैं 'फ्रीडम 251' के मालिक के पिता
5 of 5
यदि एसोसिएशन कोई जवाब मांगेगी, तो मोहित खुद ही जवाब देगा। उसने मोबाइल की लांचिंग में किसी तरह की परदेदारी नहीं की है, सबके सामने फोन के फीचर्स से लेकर अन्य बातें सार्वजनिक करने के बाद ही फोन की लांचिंग की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।