{"_id":"1e56b36c7a4b0a2e7a34e787bbb05ca1","slug":"hollywood-star-freeman-in-sarnath","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: बुद्ध के ज्ञान पथ पर हॉलीवुड स्टार फ्रीमैन","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
तस्वीरें: बुद्ध के ज्ञान पथ पर हॉलीवुड स्टार फ्रीमैन
Fri, 06 Nov 2015 02:56 AM IST
Updated Fri, 06 Nov 2015 02:56 AM IST
विज्ञापन
तस्वीरें: बुद्ध के ज्ञान पथ पर हॉलीवुड स्टार फ्रीमैन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हॉलीवुड स्टार मॉर्गन फ्रीमैन ने गौतम बुद्ध की उपदेशस्थली सारनाथ में फिल्म की शूटिंग और वज्रयानी परंपरा की पूजा के बहाने सात घंटे गुजारे। अध्यात्म और ज्ञान को आत्मसात किया। वज्रविद्या संस्थान में बाधाओं-अड़चनों को दूर करने के लिए होने वाली महाकाल पूजा में शामिल हुए। [ब्यूरो/अमर उजाला, सारनाथ (वाराणसी)]
तस्वीरें: बुद्ध के ज्ञान पथ पर हॉलीवुड स्टार फ्रीमैन
2 of 6
हिंदू-बौद्ध धर्म के जीवन दर्शन पर चर्चा भी की। इस दौरान वे बेहद शांत और गंभीर मुद्रा में नजर आए। इससे पहले उन्होंने नेशनल जियोग्राफिक चैनल की डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘द स्टोरी आफ गॉड’ की शूटिंग की। फ्रीमैन पिछले तीन दिन से काशी में हैं। वह बुधवार की शाम दशाश्वमेध घाट भी पहुंचे थे और गंगा आरती का फिल्मांकन भी किया था।
तस्वीरें: बुद्ध के ज्ञान पथ पर हॉलीवुड स्टार फ्रीमैन
3 of 6
फ्रीमैन गुरुवार सुबह 8:15 बजे इतनी सादगी से सारनाथ में दाखिल हुए कि पहले से उनकी राह देखने वाले भी उन्हें पहचान न सके। संग्रहालय परिसर के सामने वे रिक्शे से पहुंचे और जब अंदर प्रवेश करने लगे तब प्रवेश द्वार पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
तस्वीरें: बुद्ध के ज्ञान पथ पर हॉलीवुड स्टार फ्रीमैन
4 of 6
कुछ देर में ही जब डॉक्यूमेंट्री बनाने वाली यूनिट को इसकी जानकारी हुई तब उनकी टीम के अधिकारी दौड़कर आए और सुरक्षाकर्मियों को बताया कि रिक्शे पर सवार कोई और नहीं बल्कि फ्रीमैन ही हैं। तब सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें सम्मान के साथ खंडहर परिसर की ओर जाने दिया। खंडहर परिसर के गेट पर फ्रीमैन रिक्शे से उतर गए। वहां से पैदल सीधे परिसर में वहां पहुंचे, जहां करमापा उग्येन त्रिनले दोरजे टहल रहे थे।
विज्ञापन
तस्वीरें: बुद्ध के ज्ञान पथ पर हॉलीवुड स्टार फ्रीमैन
5 of 6
फ्रीमैन ने दोरजे का खाता भेंट कर पारंपरिक ढंग से अभिवादन किया। इसके बाद करमापा ने फ्रीमैन को मूलगंध कुटी विहार के प्राचीन अवशेषों के बारे में बताया। इस दौरान हॉलीवुड स्टार और आध्यात्मिक बौद्ध गुरु के बीच हिंदू धर्म और बौद्ध धर्म की समानताओं और उनके दर्शन के बारे में चर्चा हुई। इसके बाद करीब नौ बजे फ्रीमैन आध्यात्मिक गुरु के साथ कार से वज्र विद्या संस्थान पहुंचे और वज्रयानी परंपरा से होने वाली महाकाल पूजा में शामिल हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।