फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: कक्षा दो के बच्चों को कुर्सी से बांधकर तार से पीटा

Wed, 06 Jan 2016 04:36 AM IST
Updated Wed, 06 Jan 2016 04:36 AM IST
विज्ञापन

तस्वीरें: कक्षा दो के बच्चों को कुर्सी से बांधकर तार से पीटा

kids beaten by teacher

जोया ब्लाक के लक्ष्मण वाली मढ़ैया स्थित प्राथमिक विद्यालय अमरोहा देहात में सोमवार को चोरी के शक में कक्षा दो के बच्चों को कुर्सी से बांधकर बेरहमी से पिटाई के मामले में हड़कंप मच गया है। जिलाधिकारी वेदप्रकाश ने मंगलवार सुबह ही प्रकरण को संज्ञान में लेकर विभागीय जांच के आदेश दिए। (ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा)

तस्वीरें: कक्षा दो के बच्चों को कुर्सी से बांधकर तार से पीटा

kids beaten by teacher

खंड शिक्षा अधिकारी की जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से प्रधानाध्यापक को सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि महिला रसोइया की सेवा समाप्त कर दी गई है।

तस्वीरें: कक्षा दो के बच्चों को कुर्सी से बांधकर तार से पीटा

kids beaten by teacher

वहीं पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी खुद गांव पहुंचे और बच्चों से बात की। शहर से सटे जोया ब्लाक के गांव लक्ष्मण वाली मढ़ैया में अमरोहा देहात के नाम से प्राथमिक विद्यालय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: कक्षा दो के बच्चों को कुर्सी से बांधकर तार से पीटा

kids beaten by teacher

आरोप है कि, सोमवार को प्रधानाध्यापक भोजराज और रसोइया सरोज ने साढ़े चार हजार रुपये चोरी करने के शक में कक्षा दो की छात्रा उर्मिला और छात्र नितिन को कुर्सी से बांधकर केबल के तार से पीटा था। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद मंगलवार सुबह जिलाधिकारी वेदप्रकाश ने मामले की विभागीय जांच कराई।

विज्ञापन

तस्वीरें: कक्षा दो के बच्चों को कुर्सी से बांधकर तार से पीटा

kids beaten by teacher

पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी और खंड शिक्षा अधिकारी ध्यानचंद ने दोनों बच्चों के बयान दर्ज किए। बीएसए गिरवर सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर गंगेश्वरी ब्लाक से संबद्ध कर दिया, जबकि रसोइया की सेवा समाप्त कर दी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed