फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कांग्रेस और MIM कार्यकर्ताओं में भिड़ंत, ओवैसी पर केस

Wed, 03 Feb 2016 02:43 PM IST
Updated Wed, 03 Feb 2016 02:43 PM IST
विज्ञापन

कांग्रेस और MIM कार्यकर्ताओं में भिड़ंत, ओवैसी पर केस

MIM, Congress Workers Clash In Old City Of Hyderabad.

हैदराबाद में निगम चुनाव के दौरान कांग्रेस और एमआईएम कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। जिसमें कईयों को गंभीर चोट आई हैं। इस बीच एमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर केस दर्ज किया गया है।

कांग्रेस और MIM कार्यकर्ताओं में भिड़ंत, ओवैसी पर केस

MIM, Congress Workers Clash In Old City Of Hyderabad.

मंगलवार को ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के लिए मतदान चल रहा था। इसी दौरान कांग्रेस और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलीमीन (MIM) के कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। दोनों पक्षों जमकर मारपीट के बीच पुलिस मौके पर पहुंची। हालात इसकदर गंभीर थे कि पुलिस को लाठीचार्ज करके इसे काबू करना पड़ा। इस हंगामे में दोनों पार्टियों के कई कार्यकर्ता घायल हुए।

कांग्रेस और MIM कार्यकर्ताओं में भिड़ंत, ओवैसी पर केस

MIM, Congress Workers Clash In Old City Of Hyderabad.

मामला उस समय गरमाया जब कांग्रेस पार्टी के तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष उत्तम कुमार रेड्डी और वरिष्ठ नेता मोहम्मद अली शब्बीर अपने समर्थकों के साथ मीरचौक पुलिस स्टेशन पहुंचे। वह पार्टी के नेता मोहम्मद गौस को रिहा करने की मांग कर रहे थे। जिन्हें हाल ही खिलवाट क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस और MIM कार्यकर्ताओं में भिड़ंत, ओवैसी पर केस

MIM, Congress Workers Clash In Old City Of Hyderabad.

कांग्रेस नेताओं का आरोप था कि एमआईएम ने प्रदेश की तेलंगाना राष्ट्र समिति सरकार के साथ मिलकर चुनाव को प्रभावित किया है। कांग्रेस कार्यकर्ता पुरानापुल क्षेत्र में फिर से चुनाव की मांग कर रहे थे। इसी बीच एमआईएम अध्यक्ष और हैदराबाद लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वहां पहुंचे जहां कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान दोनों पक्षों में गरमागरम बहस हुई।

विज्ञापन

कांग्रेस और MIM कार्यकर्ताओं में भिड़ंत, ओवैसी पर केस

MIM, Congress Workers Clash In Old City Of Hyderabad.

इस बहस के दौरान ही कुछ एमआईएम कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता उत्तम कुमार रेड्डी की कार पर हमला बोल दिया। जिससे हालात बिगड़ गए। आखिर में पुलिस ने मोर्चा संभाला और दोषी एमआईएम कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि मोहम्मद गौस हाल ही में एमआईएम से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed