फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर सजाने की कर रहे थे तैयारी, अचानक हो गया मौत से सामना

Wed, 16 Sep 2015 01:42 PM IST
Updated Wed, 16 Sep 2015 01:42 PM IST
विज्ञापन

घर सजाने की कर रहे थे तैयारी, अचानक हो गया मौत से सामना

one lady dead and eight injured while digging

यूपी के बिजनौर में गजरौला के गांव जंदरपुर और हमीदपुर के बीच स्थित तालाब से मिट्टी खोदते समय ढांग गिरने से मिट्टी में दबकर एक युवती की मौत हो गई जबकि पांच बच्चों समेत आठ लोग घायल हो गए। गांववालों ने मिट्टी में दबे सभी को बाहर निकालकर जिला अस्पताल ले गए। एक की हालत गंभीर होने से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। (ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर/ गजरौला शिव)

घर सजाने की कर रहे थे तैयारी, अचानक हो गया मौत से सामना

one lady dead and eight injured while digging

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव जंदरपुर निवासी लियाकत की पुत्री सायमा(20), असलम की पत्नी आसमां (35), पुत्री नेहा(8), निसार की पुत्री शाहना (18), ताहिर की पत्नी हमीदन (52) अकरम का पुत्र तालिब (11), जाहिद की बेटी शुभानी(8), बेटी सानिया (7) हनीफ का पुत्र जुनैद (9) मंगलवार को करीब दस बजे जंदरपुर व हमीदपुर के जंगल में स्थित तालाब से घर में लिपाई पुताई करने के लिए मिट्टी लेने गए थे।

घर सजाने की कर रहे थे तैयारी, अचानक हो गया मौत से सामना

one lady dead and eight injured while digging

कसले व खुर्पे से मिट्टी खोदते समय तालाब की ढांग भरभराकर गिर गई। ये सब ढांग के नीचे दब गए। इनके साथ आए छोटे बच्चे अलग खड़े थे। इन बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास काम कर रहे किसान तालाब की ओर दौड़ पड़े। किसानों ने फावडे़ से मिट्टी हटाकर ढांग में दबे सभी को बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर सजाने की कर रहे थे तैयारी, अचानक हो गया मौत से सामना

one lady dead and eight injured while digging

छोटे बच्चे भाग कर घर पहुंचे और  ग्रामीणों को घटना की सूचना दी। ग्रामीण भी मौके की ओर दौड़े। शुभानी और सानिया का गांव में ही उपचार कराया गया, बाकी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। सायमा ने मेरठ जाते समय दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

घर सजाने की कर रहे थे तैयारी, अचानक हो गया मौत से सामना

one lady dead and eight injured while digging

परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए सायमा के शव को गांव ले गए। आसमां का उत्तराखंड के जौली ग्रांट भेजा गया है। इस घटना से गांव में हाहाकार मचा रहा। हर कोई अस्पताल की ओर दौड़ पड़ा। तहसीलदार राजेश कुमार और शहर कोतवाल  अजय गौतम मौके पर पहुंचकर कर जानकारी ली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed