फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चुनाव और राजनीति ने बढ़ा दिए इन शब्दों के ग्राफ, तस्वीरें

Sun, 13 Dec 2015 05:37 AM IST
Updated Sun, 13 Dec 2015 05:37 AM IST
विज्ञापन

चुनाव और राजनीति ने बढ़ा दिए इन शब्दों के ग्राफ, तस्वीरें

words that dominated news during this session

अगर आप समाचार पत्र पढते हैं, टीवी देखते हैं और सोशल नेटवर्किंग वेबसाइटों पर वक्त बिताते हैं तो आपने महसूस किया होगा कि गाय, बीफ, मांस, दंगा, असहिष्णुता जैसे शब्द बार-बार आपके सामने आ रहे हैं। क्या आपको सिर्फ ऐसा लग रहा है या वाकई में ऐसा है ही? इसी सवाल का जवाब तलाशने के लिए हमने गूगल सर्च की मदद ली और पाया कि इनमें से कुछ शब्दों के इस्तेमाल में बीते कुछ महीनों में इजाफा हुआ है। गूगल ट्रेंड्स सर्च से हम ये जान सकते हैं कि एक निश्चित समय के दौरान किसी शब्द को खोजने में लोगों की कितनी रुचि रही। गूगल सर्च की संख्या के आधार पर ये ग्राफ बनाता है, आप देख सकते हैं कि कुछ शब्दों का ग्राफ अचानक ऊपर गया है।

चुनाव और राजनीति ने बढ़ा दिए इन शब्दों के ग्राफ, तस्वीरें

words that dominated news during this session

यूपीए-2 के शासनकाल के दौरान भ्रष्टाचार सबसे बडा मुद्दा था और यह समाचारों में छाया रहता था। ग्राफ में जो उछाल दिख रहा है वो अन्ना हजारे के आंदोलन के वक्त का है। लेकिन इसके बाद से ये लगातार गिरता गया।

चुनाव और राजनीति ने बढ़ा दिए इन शब्दों के ग्राफ, तस्वीरें

words that dominated news during this session

मार्च में बीफ शब्द खोजने में किसी की रुचि नहीं थी। लेकिन अचानक सितंबर में इस शब्द के प्रति लोगों में रुचि पैदा हुई। इसी महीने दादरी हत्याकांड हुआ था जब बीफ की अफवाह पर अखलाक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। ग्राफ में जो पहला उछाल दिख रहा है यह उस वक्त का है जब महाराष्ट्र सरकार ने बीफ पर पूर्ण प्रतिबंध का ऐलान किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव और राजनीति ने बढ़ा दिए इन शब्दों के ग्राफ, तस्वीरें

words that dominated news during this session

गाय शब्द की बिहार चुनावों के दौरान खूब चर्चा हुई। ग्राफ में दिख रहा ये उछाल इसी दौरान का है।

विज्ञापन

चुनाव और राजनीति ने बढ़ा दिए इन शब्दों के ग्राफ, तस्वीरें

words that dominated news during this session

विकास शब्द का इस्तेमाल भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भाषणों में करते रहे हैं और शायद यही वजह है कि लोगों की विकास से जुडी जानकारियां सर्च करने में रूचि रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed