{"_id":"d446953e3cdbb8362953da4ef7346544","slug":"highest-paying-dirty-jobs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गंदा है पर लाखों रुपए का धंधा है, आप करना चाहेंगे?","category":{"title":"Jobs Archives","title_hn":"जॉब्स आर्काइव","slug":"jobs-archives"}}
गंदा है पर लाखों रुपए का धंधा है, आप करना चाहेंगे?
Tue, 08 Dec 2015 08:37 AM IST
Updated Tue, 08 Dec 2015 08:37 AM IST
गंदा है पर लाखों रुपए का धंधा है, आप करना चाहेंगे?
1 of 11
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आराम और सुकून के साथ लाखों रुपए के पैकेज वाली नौकरी तो हर कोई चाहता है लेकिन सात समंदर पार कुछ नौकरियां ऐसी भी हैं जहां कमाई तो भरमार है पर साथ ही गंदगी और जोखिम भी भरपूर है। इन नौकरियों का सैलरी पैकेज देखकर तो आपके मुंह में पानी आ जाएगा लेकिन काम देखकर शायद आप नाक-भौं सिकोड़ लें। क्या आप करना चाहेंगे ये नौकरी?
गंदा है पर लाखों रुपए का धंधा है, आप करना चाहेंगे?
2 of 11
पोर्टेबल टॉयलेट क्लीनर:- पोर्टेबल टॉयलेट, यानी कहीं भी ले जाए जाने वाले वो टॉयलेट जो आपको अक्सर बाजार या मेले जैसी जगहों पर दिखाई देते हैं। इनको साफ करने वाले कर्मचारियों को पोर्टेबल टॉयलेट क्लीनर कहा जाता है। हालांकि इन टॉयलेट को साफ करने में चंद मिनट ही लगते हैं लेकिन यह काम बेहद गंदगी से भरा हुआ है। अब जरा इनकी कमाई भी जान लीजिए... विदेशों में ये क्लीनर एक दिन में 60 के आस-पास टॉयलेट साफ कर लेते हैं और सालाना करीब 30 लाख रुपए तक की मोटी सैलरी लेते हैं।
गंदा है पर लाखों रुपए का धंधा है, आप करना चाहेंगे?
3 of 11
क्रैब फिशरमैन (केकड़ा पकड़ने वाले):- आप सोच रहे होंगे कि केकड़ा पकड़ना मछली पकड़ने जितना आसान काम होगा... कि दोपहर की गुनगुनी धूप में कांटा लटकाया और फंसा लिया केकड़ा, लेकिन जरा ठहरिए ये इतना भी आसान नहीं है। अमेरिका में केकड़े पकड़ने का काम सबसे खतरनाक पेशों में से एक है। केकड़े पकड़ने वालों को खून जमा देने ठंडे पानी और तूफान से होकर गुजरना पड़ता है। जोखिम भरे इस काम के लिए अमेरिकी कंपनियां इन कर्मचारियों को सालाना 36 लाख रुपए तक देती हैं।
विज्ञापन
गंदा है पर लाखों रुपए का धंधा है, आप करना चाहेंगे?
4 of 11
एंबेलमर (शव को सुरक्षित रखने वाले):- एंबेलमिंग यानी किसी मृत व्यक्ति के शव को लंबे समय तक सुरक्षित रखना। अक्सर कुछ विशेष कारणों से किसी के शव को कुछ समय तक सुरक्षित रखा जाता है। शव को सुरक्षित रखने की पूरी प्रक्रिया काफी अजीब होती है। जिसमें शवों को साफ किया जाता है। शव को अच्छे से नहलाने के बाद उसकी मसाज की जाती है। इतना ही नहीं, इसके बाद शवों पर खास लेप लगाया जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि विदेशों में इस काम के लिए कर्मचारियों को सालाना 24 लाख 60 हजार रुपए सैलरी मिलती है।
गंदा है पर लाखों रुपए का धंधा है, आप करना चाहेंगे?
5 of 11
अपराध की जगह को साफ करने वाले:- जब कहीं हत्या या आत्महत्या जैसा कोई अपराध होता है तो पुलिस शव और मौके से जरूरी सबूत साथ लेकर चली जाती है। पुलिस की जांच के बाद शुरू होता है अपराध की जगह को साफ करने का काम। हालांकि इस काम को करने वालों को गंदगी और बदबू के बीच काम करना होता है लेकिन इनकी कमाई जबरदस्त है। विदेशों में इन लोगों को सालाना 45 लाख रुपए तक सैलरी मिलती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।