फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्रिकेट के ये 10 लम्हें शायद फिर कभी न दोहराए जाएं?

Sat, 02 Jan 2016 12:48 PM IST
Updated Sat, 02 Jan 2016 12:48 PM IST
विज्ञापन

क्रिकेट के ये 10 लम्हें शायद फिर कभी न दोहराए जाएं?

10 bizarre moments in cricket 2015

साल 2015 जा चुका है और हम नए साल में प्रवेश कर चुके हैं। चलिए, जानते हैं पिछले साल क्रिकेट के 10 ऐसे पल जो शायद ही आपने पहले कभी देखें हों।



क्रिकेट के ये 10 लम्हें शायद फिर कभी न दोहराए जाएं?

10 bizarre moments in cricket 2015

आईपीएल 2015 की यह घटना तो सभी के जेहन में होगी जब मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड मुंह पर टेप लगाए हुए नजर आए थे। पोलार्ड अपने स्वदेशी क्रिकेटर और रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू टीम के बल्लेबाज क्रिस गेल के साथ अजीब व्यवहार करते हुए देखे गए। दरअसल, इससे पहले मैच में पोलार्ड के चेन्नई सुपरकिंग्स और साथी क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो के साथ उलझते हुए कैमरे में कैद हुए थे। जिसके बाद ऐसा दुबारा न हो उन्होंने यह हरकत की। हालांकि बाद में मुंबई कप्तान हरभजन सिंह ने मामले में सफाई दी।

क्रिकेट के ये 10 लम्हें शायद फिर कभी न दोहराए जाएं?

10 bizarre moments in cricket 2015

दूसरा अजीबोगरीब वाकया है ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच हुए वनडे सीरीज के एक मैच का। ऑस्ट्रेलियाई टीम के 310 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड 141 रन पर 3 विकेट गंवा चुका था। इंग्लिश बल्लेबाज बेन स्टोक्स के सामने थे कंगारू पेसर मिचेल स्टॉर्क। स्टोक्स द्वारा हिट की गई गेंद स्टॉर्क ने लपककर स्टंप पर वापस दे मारी। क्योंकि स्टोक्स गेंद पीटने के लिए क्रीज से आगे बढ़ चुके थे और उन पर रनआउट होने का खतरा था, सो उन्होंने स्टॉर्क द्वारा फेंके गए थ्रो को बल्ले से रोक दिया। टीवी रिव्यू से पहले स्टोक्स ने तर्क दिया कि उन्होंने आत्मरक्षा के लिए गेंद को हिट किया था। हालांकि उनकी दलील खारिज करते हुए अंपायर ने उन्हें आउट दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेट के ये 10 लम्हें शायद फिर कभी न दोहराए जाएं?

10 bizarre moments in cricket 2015

भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 16 करोड़ रुपए में खरीदा था। वह सबसे महंगे बिके। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एक मैच के दौरान युवी गेंदबाज पीयूष चावला का सामना कर रहे थे। 15 वां ओवर चल रहा था। युवी ने चावला की गेंद पर स्वीप शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन मिस कर गए। क्रीज पर बरकरार होने के बजाय वह शॉट घुमाने के तुरंत बाद ही आगे चलने लगे। वहीं, दूसरी ओर विकेटकीपर रॉबिन उथप्पा के हाथ से गेंद छूटी, उन्होंने गेंद पकड़ी और काफी देर तक चले ड्रामे के बाद स्टंप किया। यह साल का सबसे हैरत भरा स्टंप था। खासकर बतौर बल्लेबाज युवी का व्यवहार।

विज्ञापन

क्रिकेट के ये 10 लम्हें शायद फिर कभी न दोहराए जाएं?

10 bizarre moments in cricket 2015

चौथा अजीबोगरीब वाकया वर्ल्ड कप 2015 के एक लीग मैच के दौरान हुआ। पूर्व में इंग्लैंड और वर्तमान में आयरलैंड टीम के बल्लेबाज एड जॉयस बेहद लकी रहे। गाबा में चल रहे एक मैच में यूएई गेंदबाज अमजद जावेद की गेंद उनके बल्ले को हिट करने के बाद स्टंप पर लगी। स्टंप थोड़ा हिले जरूर लेकिन गिल्लियां गिरने के बजाय वापस विकेट में फिट हो गई। जीवनदान पाने के बाद जॉयस ने 37 रनों की पारी खेली और यूएई के 279 रनों के लक्ष्य को भेदने में टीम में मदद की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed