{"_id":"ed73b2202152b71d986aa1c596cfe4f1","slug":"6-or-more-than-6s-in-t20-in-a-row","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लगातार 2 मैचों में छक्कों की 'बारिश' करने वाले धुरंधर ","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
लगातार 2 मैचों में छक्कों की 'बारिश' करने वाले धुरंधर
Sun, 17 Jan 2016 05:54 AM IST
Updated Sun, 17 Jan 2016 05:54 AM IST
विज्ञापन
लगातार 2 मैचों में छक्कों की 'बारिश' करने वाले धुरंधर
1 of 10
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्रिकेट वर्ल्ड में न्यूजीलैंड टीम की ओर से एक ऐसा विस्फोटक बल्लेबाज आया है जो भविष्य में गेंदबाजों के लिए मुसीबत बनने जा रहा है। इस बल्लेबाज ने अपने पिछले टी-20 मैच में महज 14 गेंदों में फिफ्टी ठोंकी थी फिर इसके अगले ही मैच में 25 गेंदों में अर्धशतक ठोंकने का कारनामा कर दिखाया। दोनों ही मैचों में कोलिन मुनरो ने तूफानी पारी खेलते हुए 6 से ज्यादा छक्के भी जड़े।
लगातार 2 मैचों में छक्कों की 'बारिश' करने वाले धुरंधर
2 of 10
फटाफट क्रिकेट में खेली गई ढेरों विस्फोटक पारियों के बीच आज हम उन ऐसी पारियों का जिक्र करने जा रहे हैं जिसमें बल्लेबाज ने लगातार 2 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों में 6 या उससे ज्यादा छक्के लगाने का कारनामा कर दिखाया। लगातार 2 मैचों में 6 या उससे ज्यादा छक्के लगाने का कारनामा बेहद मुश्किल है फिर भी 4 बल्लेबाजों ने यह उपलब्धि हासिल की। जानते हैं कौन हैं ये तूफानी बल्लेबाज।
लगातार 2 मैचों में छक्कों की 'बारिश' करने वाले धुरंधर
3 of 10
टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में लगातार 2 मैचों में 6 या उससे ज्यादा छक्के लगाने की शुरुआत न्यूजीलैंड के ही विस्फोटक बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम ने की थी। उन्होंने 2011 में जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार 2 मैचों में यह कारनामा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार 2 मैचों में छक्कों की 'बारिश' करने वाले धुरंधर
4 of 10
ब्रैंडन मैकुलम ने 15 अक्टूबर, 2011 को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में खेले गए टी-20 मैच में नाबाद 81 रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने 5 चौके के अलावा 6 छक्के भी जड़े। इसके बाद 17 अक्टूबर को अगले मैच में उन्होंने फिर तूफानी अंदाज दिखाया और 64 रनों की पारी में 2 चौके और 6 छक्के जड़ कर यह रिकॉर्ड बना दिया।
विज्ञापन
लगातार 2 मैचों में छक्कों की 'बारिश' करने वाले धुरंधर
5 of 10
ब्रैंडन मैकुलम के बाद लगातार 2 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 6 या उससे ज्यादा छक्के लगाने का कारनामा वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर मार्लोन सैमुअल्स ने भी किया था। उन्होंने यह रिकॉर्ड अक्टूबर, 2012 में श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ बनाया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।