{"_id":"c89786f0774eed822f132f6369081851","slug":"7-big-records-in-t20-cricket-by-chris-gayle","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टी-20 में गेल के नाम दर्ज हैं 7 विध्वंसक रिकॉर्ड, आप भी जानिए?","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
टी-20 में गेल के नाम दर्ज हैं 7 विध्वंसक रिकॉर्ड, आप भी जानिए?
Tue, 22 Dec 2015 09:01 AM IST
Updated Tue, 22 Dec 2015 09:01 AM IST
विज्ञापन
1 of 9
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल को अगर टी-20 का सबसे विध्वंसक बल्लेबाज कहा जाए तो गलत नहीं होगा। अभी एक दिन पहले ही वह टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 600 छक्के मारने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने हैं। इससे पहले वह इस फटाफट खेल में 600 से ज्यादा चौके भी लगा चुके हैं। टी-20 में 600-600 चौके और छक्के लगाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं।
टी-20 में गेल के नाम दर्ज हैं 7 विध्वंसक रिकॉर्ड, आप भी जानिए?
2 of 9
क्रिस गेल टी-20 के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वह दुनिया के लगभग हर बड़े टी-20 में लीग में खेल चुके हैं। जब तक वो क्रीज पर होते हैं गेंदबाज और कप्तान लगातार इसी उधेड़बुन में होते हैं कि उन्हें गेंद कहां डाली जाए जिससे वो बड़े शॉट न लगा सके। आइए, जानते हैं टी-20 में गेल के बल्ले से निकले 7 बड़े रिकॉर्ड्स।
टी-20 में गेल के नाम दर्ज हैं 7 विध्वंसक रिकॉर्ड, आप भी जानिए?
3 of 9
क्रिस गेल के नाम टी-20 में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 2013 में आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू के लिए खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ महज 30 गेंदों में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड बना लिया। इस विस्फोटक पारी में उन्होंने 2 विकेट भी लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
टी-20 में गेल के नाम दर्ज हैं 7 विध्वंसक रिकॉर्ड, आप भी जानिए?
4 of 9
वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल टी-20 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने 2013 में आईपीएल में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू के लिए खेलते हुए महज 30 गेंदों में सबसे तेज शतक लगाने के बाद 175 रनों की नाबाद पारी भी खेल डाली थी जो आज भी रिकॉर्ड है। इस पारी में गेल ने 66 गेंदों में 13 चौकों के अलावा 17 छक्के ठोंके थे।
विज्ञापन
टी-20 में गेल के नाम दर्ज हैं 7 विध्वंसक रिकॉर्ड, आप भी जानिए?
5 of 9
क्रिस गेल टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने टी-20 में 44.24 की औसत से 8363 रन बनाए हैं। जबकि उनके बाद दूसरे स्थान पर ब्रॉड हॉज हैं जिन्होंने 6717 रन बनाए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।