फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

4 साल बाद टीम में लौटे अमित मिश्रा ने तो इतिहास ही रच दिया

Thu, 03 Sep 2015 11:09 AM IST
Updated Thu, 03 Sep 2015 11:09 AM IST
विज्ञापन

4 साल बाद टीम में लौटे अमित मिश्रा ने तो इतिहास ही रच दिया

Amit mishra creates history in Test Cricket
करीब चार साल के लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया के लिए टेस्ट मैच खेलने का मौका हासिल करने अमित मिश्रा ने नए कप्तान की अगुवाई में लाजवाब खेल दिखाया और एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

4 साल बाद टीम में लौटे अमित मिश्रा ने तो इतिहास ही रच दिया

Amit mishra creates history in Test Cricket
लेग स्पिनर अमित मिश्रा को 7 साल पुराने टेस्ट करियर में सिर्फ 16 टेस्ट मैच ही खेलने का मौका मिला। लेकिन इस बार उन्होंने इस मौके का भरपूर फायदा उठाया और न सिर्फ गेंदबाजी से बल्कि बल्लेबाजी से भी जोरदार खेल दिखाया। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में ऑलराउंड प्रदर्शन का रिकॉर्ड ही बना दिया।

4 साल बाद टीम में लौटे अमित मिश्रा ने तो इतिहास ही रच दिया

Amit mishra creates history in Test Cricket
अमित मिश्रा ने तीन मैचों की सीरीज में कुल 15 विकेट झटके और 150 से ज्यादा रन भी बनाए। वह मूलत: गेंदबाज हैं इसलिए उनकी बल्लेबाजी के दौरान रन बनाना बेहद खास है। तीसरे टेस्ट में उन्होंने नौंवें नंबर पर आकर 59 रनों की पारी खेली, उनकी इस पारी ने भारत को मैच में मजबूती दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

4 साल बाद टीम में लौटे अमित मिश्रा ने तो इतिहास ही रच दिया

Amit mishra creates history in Test Cricket
32 साल के दिल्ली के इस क्रिकेटर ने 15 विकेट लेने के अलावा सीरीज में मिले 6 बार बल्लेबाजी के मौके को खूब भुनाया और 10, 15, 24, 10, 59 और 39 रन (कुल 157 रन) बनाए। तीन मैचों की किसी टेस्ट सीरीज में 15 विकेट और 150 से ज्यादा रन बनाने वाले अमित पहले भारतीय क्रिकेटर भी बन गए।
विज्ञापन

4 साल बाद टीम में लौटे अमित मिश्रा ने तो इतिहास ही रच दिया

Amit mishra creates history in Test Cricket
अमित मिश्रा उन चुंनिदा टेस्ट क्रिकेटरों में शुमार हैं जिन्होंने 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में 15 विकेट और 150 से ज्यादा रन बनाए हैं। उनसे पहले सिर्फ 3 क्रिकेटर ही ऐसा कर पाए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed