फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तो जूनियर तेंदुलकर को मैदान पर चुनौती देंगे जूनियर द्रविड़!

Sun, 17 May 2015 09:09 AM IST
Updated Sun, 17 May 2015 09:09 AM IST
विज्ञापन

तो जूनियर तेंदुलकर को मैदान पर चुनौती देंगे जूनियर द्रविड़!

arjun tendulkar and anvay dravid will be rival at cricket ground
जिस तरह से अब क्रिकेट में पैसा और शोहरत मिल रही है उससे क्रिकेटरों के बेटों का करियर के रूप में क्रिकेट को ही अपनाने का चलन चल निकला है। हालांकि ऐसा नहीं है कि इस चलन ने अभी जोर पकड़ा है बल्कि क्रिकेट के शुरुआती चरण से कई पिता क्रिकेटरों के बाद उनके बेटों ने भी इस खेल को अपना करियर बनाया और खासे सफल भी रहे। युवराज सिंह, स्टुअर्ट बिन्नी, शॉन मार्श और स्टुअर्ट ‌ब्रॉड जैसे ढेरों क्रिकेटरों ने अपने पिता के क्रिकेट करियर को अपनाया।

तो जूनियर तेंदुलकर को मैदान पर चुनौती देंगे जूनियर द्रविड़!

arjun tendulkar and anvay dravid will be rival at cricket ground
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर क्रिकेट में खासे सफल रहे हैं। उनके बाद अब 16 साल के उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी क्रिकेट को ही अपने करियर के रूप में आगे बढ़ाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। सचिन जब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते थे तब भी वह अक्सर उनके साथ मैदान पर अभ्यास करते रहे हैं। साथ ही मुंबई में कुछ टीमों के साथ खेलते भी रहे हैं।

तो जूनियर तेंदुलकर को मैदान पर चुनौती देंगे जूनियर द्रविड़!

arjun tendulkar and anvay dravid will be rival at cricket ground
मुंबई के वानखेड़े ‌स्टेडियम में 14 मई को जब कोलकाता नाइटराइडर्स और मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी प्रैक्टिस कर रहे थे। इस बीच एक कोने में मुंबई के मेंटर व पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर अपने बेटे अर्जुन को कोचिंग दे रहे थे। अर्जुन को गेंदबाजी करते हुए देख ड्रेसिंग रुम में बैठे पाक टीम के पूर्व कप्तान और कोलकाता के गेंदबाजी कोच वसीम अकरम उनकी गेंदबाजी देखने स्टेडियम जा पहुंचे और गेंदबाजी के लिए जरूरी टिप्स भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तो जूनियर तेंदुलकर को मैदान पर चुनौती देंगे जूनियर द्रविड़!

arjun tendulkar and anvay dravid will be rival at cricket ground
वसीम अकरम ने बाद में बताया कि वह अर्जुन की गेंदबाजी के कायल है। साथ ही उन्होंने पिछले साल एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि पिछले गर्मियों के दौरान इंग्लैंड में एक प्रदर्शन मैच में वह मिड-ऑन पर फिल्डिंग कर रहे थे और अर्जुन के सामने महान कैरि‌बियाई बल्लेबाज ब्रायन लारा थे। और अर्जुन ने उन्हें आउट बोल्ड कर दिया था।
विज्ञापन

तो जूनियर तेंदुलकर को मैदान पर चुनौती देंगे जूनियर द्रविड़!

arjun tendulkar and anvay dravid will be rival at cricket ground
सचिन तेंदुलकर के समय के ही एक अन्य बड़े क्रिकेट सितारे का बेटा भी क्रिकेट की तैयारियों में जुट गया है। हम जिसकी बात कर रहे हैं उनका नाम है 'मिस्टर भरोसेमंद' राहुल द्रविड़। राहुल द्रविड़ के 2 बेटे हैं और दोनों ही क्रिकेट में जमकर अभ्यास कर रहे हैं। हो सकता है कि दोनों जूनियर द्रविड़ आगे चलकर क्रिकेट को ही करियर बनाएं और जूनियर तेंदुलकर को चुनौती देते नजर आएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed