{"_id":"f1d182d79e55f9fee614948e773aa1a4","slug":"bj-watling-very-close-to-create-new-record-in-test","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिर्फ एक कैच और बन जाएगा रिकॉर्ड, लेकिन बारिश डाल रही बाधा","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
सिर्फ एक कैच और बन जाएगा रिकॉर्ड, लेकिन बारिश डाल रही बाधा
Sun, 13 Dec 2015 06:15 PM IST
Updated Sun, 13 Dec 2015 06:15 PM IST
विज्ञापन
सिर्फ एक कैच और बन जाएगा रिकॉर्ड, लेकिन बारिश डाल रही बाधा
1 of 11
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपने करियर के 35वें मैच में वह एक शानदार रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच गए हैं लेकिन बारिश उनके उस रिकॉर्ड में बाधक बन रही है। साथ ही उनकी टीम जीत के बेहद करीब है लेकिन बारिश उनके जश्न में रोड़ा बनी हुई है। हालांकि एक दिन का समय शेष है लेकिन बारिश अगले दिन भी हो सकती है।
सिर्फ एक कैच और बन जाएगा रिकॉर्ड, लेकिन बारिश डाल रही बाधा
2 of 11
ड्यूडिन में खेले जा रहे श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में अपने कल के स्कोर एक विकेट पर 171 रन से आगे खेलना शुरू किया और बारिश के आसार को देखते हुए 3 विकेट पर 267 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी।
सिर्फ एक कैच और बन जाएगा रिकॉर्ड, लेकिन बारिश डाल रही बाधा
3 of 11
दूसरी ओर, न्यूजीलैंड के विकेटकीपर ब्रेडली-जॉन वाटलिंग के लिए यह मैच बेहद शानदार साबित हो रहा है। पहली पारी में उन्होंने विकेट के पीछे 6 कैच लपके थे जो उनकी टीम की ओर से किसी विकेटकीपर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। इसके बाद उन्होंने दूसरी पारी में भी 3 कैच लपक लिए। इस तरह से उन्होंने मैच में 9 कैच लपके हैं जो किसी किवी विकेटकीपर का संयुक्त सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिर्फ एक कैच और बन जाएगा रिकॉर्ड, लेकिन बारिश डाल रही बाधा
4 of 11
पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 405 रनों का विशाल लक्ष्य दिया और इसके बाद किवी गेंदबाजों ने 109 रन तक पहुंचते-पहुंचते मेहमान टीम के 3 विकेट झटक लिए थे। कुसल मेंडिस (46) के रूप में तीसरा विकेट गिरते ही बारिश शुरू हो गई और मैच में बाधा पड़ गई।
विज्ञापन
सिर्फ एक कैच और बन जाएगा रिकॉर्ड, लेकिन बारिश डाल रही बाधा
5 of 11
मैच में पहले न्यूजीलैंड ने 431 रन बनाए, फिर श्रीलंका की टीम 294 रन पर आउट हो गई। इसके बाद किवी टीम ने दूसरी पारी 3 विकेट पर 267 रनों पर घोषित कर दी। किवी टीम की पहली पारी में मार्टिन गुप्टिल ने 156 रनों की शतकीय पारी खेली फिर दूसरी पारी में टॉम लाथम ने नाबाद 109 रनों की पारी खेली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।