फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रहाणे चूक गए, मैकुलम ने तोड़ डाला सिद्धू का छक्कों का रिकॉर्ड

Thu, 10 Dec 2015 02:56 PM IST
Updated Thu, 10 Dec 2015 02:56 PM IST
विज्ञापन
Brendon McCullum Breaks Navjot Sidhu s Most sixes in test

पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू के नाम यूं तो टेस्ट में ज्यादा रिकॉर्ड दर्ज नहीं है लेकिन जो कुछ रिकॉर्ड उनके खाते में हैं वो बेहद दिलचस्प हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के अंतिम मैच में भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने दोनों पारियों में शतक लगाए लेकिन एक मैच में सिद्धू के सर्वाधिक छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ नहीं पाए थे।

रहाणे चूक गए, मैकुलम ने तोड़ डाला सिद्धू का छक्कों का रिकॉर्ड

Brendon McCullum Breaks Navjot Sidhu s Most sixes in test
लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू का छक्कों का एक दूसरा रिकॉर्ड आज 10 दिसंबर को टूट ही गया। हालांकि यह रिकॉर्ड किसी भारतीय बल्लेबाज के बल्ले से नहीं टूटा। न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रैंडन मैकुलम ने ड्यूडिन में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच के पहले दिन यह रिकॉर्ड तोड़ दिया।

रहाणे चूक गए, मैकुलम ने तोड़ डाला सिद्धू का छक्कों का रिकॉर्ड

Brendon McCullum Breaks Navjot Sidhu s Most sixes in test
नवजोत सिंह सिद्धू के नाम टेस्ट मैच में श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज था। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 1993 से लेकर 1997 के बीच 11 मैचों की 13 पारियों में 18 छक्के लगाने का कीर्तिमान रचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहाणे चूक गए, मैकुलम ने तोड़ डाला सिद्धू का छक्कों का रिकॉर्ड

Brendon McCullum Breaks Navjot Sidhu s Most sixes in test
न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रैंडन मैकुलम ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में महज 57 गेंदों में 75 रनों की तेज पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 13 चौकों के अलावा एक छक्का भी लगाया। इसी एक छक्के के सहारे उन्होंने सिद्धू का टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा 18 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
विज्ञापन

रहाणे चूक गए, मैकुलम ने तोड़ डाला सिद्धू का छक्कों का रिकॉर्ड

Brendon McCullum Breaks Navjot Sidhu s Most sixes in test
न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रैंडन मैकुलम ने श्रीलंका के खिलाफ पिछले 10 सालों के लंबे टेस्ट करियर में 11 मैचों की 19 पारियां खेलीं। उन्होंने 2005 से 2015 तक श्रीलंका के खिलाफ 19 छक्के लगाए। वह इस दौरान एक शतक और 3 अर्धशतक लगाए। जबकि वह 3 बार शून्य पर भी आउट हुए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed