{"_id":"bd9e4b9ee8d3141bc98dbe95e0ae8d08","slug":"can-yuvraj-singh-enters-in-1000-run-t20-international","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या आज युवराज सिंह का बल्ला चलेगा, छू पाएंगे यह मुकाम!","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
क्या आज युवराज सिंह का बल्ला चलेगा, छू पाएंगे यह मुकाम!
Fri, 12 Feb 2016 03:15 PM IST
Updated Fri, 12 Feb 2016 03:15 PM IST
विज्ञापन
क्या आज युवराज सिंह का बल्ला चलेगा, छू पाएंगे यह मुकाम!
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पहले टी-20 मैच में श्रीलंका के हाथों मिली अप्रत्याशित हार के बाद आज टीम इंडिया कप्तान धोनी के घर रांची में सम्मान के साथ-साथ सीरीज भी बचाने के लिए मैदान पर उतरेगी। मैच में कप्तान धोनी के अलावा युवराज सिंह पर भी खासा दबाव होगा जो पहले मैच में महज 10 रन पर आउट हो गए थे।
क्या आज युवराज सिंह का बल्ला चलेगा, छू पाएंगे यह मुकाम!
2 of 7
टी-20 के सफलतम बल्लेबाजों में से एक युवराज सिंह ने 2 साल के लंबे इंतजार के बाद पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया में कंगारू टीम के खिलाफ टी-20 सीरीज से वापसी की थी और अंतिम मैच में शानदार बल्लेबाजी तक टीम की जीत में अपना योगदान भी दिया था। लेकिन श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में 10 रन पर आउट होने से वह एक मुकाम को हासिल करने से फिर चूक गए। उम्मीद है कि वह अब आज के मैच में उसे हासिल कर सकते हैं।
क्या आज युवराज सिंह का बल्ला चलेगा, छू पाएंगे यह मुकाम!
3 of 7
युवराज सिंह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से एक हजार रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल होने की कतार में सबसे आगे खड़े हैं और अगर वह श्रीलंका के खिलाफ 17 रन बना लेते तो इस प्रारूप में एक हजार रन बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज हो जाते लेकिन वह सिर्फ 7 रन से दूर रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या आज युवराज सिंह का बल्ला चलेगा, छू पाएंगे यह मुकाम!
4 of 7
अब रांची का जेएससीए मैदान युवराज सिंह के इस मुकाम का गवाह बनने के लिए तैयार है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 44 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 39 पारियों में 993 रन बना चुके हैं। आईपीएल में वह पहले ही इस मुकाम को हासिल कर चुके हैं। आईपीएल के 8 संस्करणों में उन्होंने 98 मैचों में 2099 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
क्या आज युवराज सिंह का बल्ला चलेगा, छू पाएंगे यह मुकाम!
5 of 7
जहां तक टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक हजार रन बनाने का सवाल है तो अब तक 3 भारतीय बल्लेबाज एक हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं। विराट कोहली, सुरेश रैना और रोहित शर्मा ऐसा करने वाले शुरुआती 3 भारतीय बल्लेबाज हैं। रैना और रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में एक हजार रन के क्लब में शामिल हुए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।