{"_id":"dff11f1bc5dc23ed81b5c8bdcb40a39f","slug":"cricketers-who-died-during-match","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऐसे क्रिकेटर, जिन्हें खेल-खेल में अपनी जान से धोना पड़ा हाथ","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
ऐसे क्रिकेटर, जिन्हें खेल-खेल में अपनी जान से धोना पड़ा हाथ
Tue, 01 Sep 2015 08:09 AM IST
Updated Tue, 01 Sep 2015 08:09 AM IST
विज्ञापन
ऐसे क्रिकेटर, जिन्हें खेल-खेल में अपनी जान से धोना पड़ा हाथ
1 of 9
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस वक्त क्रिकेट में दीवानगी नहीं बल्कि हो रहे हादसे ज्यादा चर्चाओं में हैं। रविवार दोपहर एक किशोर क्रिकेटर अंचल शर्मा की कैच लपकते हुए मौत हो गई। सिर्फ स्थानीय स्तर पर ही नहीं अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी क्रिकेटरों की जान जा चुकी है। जाने उन क्रिकेटरों के बारे में...
ऐसे क्रिकेटर, जिन्हें खेल-खेल में अपनी जान से धोना पड़ा हाथ
2 of 9
बात ज्यादा पुरानी नहीं है। बंगाल टीम के अंडर-19 क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके अंकित केसरी के साथ इसी साल 17 अप्रैल क्रिकेट मैदान में हादसा हुआ था। फिल्डिंग के दौरान सिर पर गेंद लगने से हुई इंज्युरी के चलते उनकी मौत हुई। (फोटो: सोशल मीडिया)
ऐसे क्रिकेटर, जिन्हें खेल-खेल में अपनी जान से धोना पड़ा हाथ
3 of 9
पिछले साल 27 नवंबर को ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फिलिप ह्यूज सिडनी की एक मैच के दौरान सिर में लगे बाउंसर की वजह से मौत हो गई थी। शेफील्ड शील्ड के एक मैच के दौरान दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल रहे ह्यूज़ के हेलमेट पर न्यू साउथ वेल्स के गेंदबाज शॉन एबॉट की गेंद जोर से जा लगी। चोट लगने के बाद ह्यूज मुंह के बल पिच पर गिर पड़े। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसे क्रिकेटर, जिन्हें खेल-खेल में अपनी जान से धोना पड़ा हाथ
4 of 9
जुलाई माह में भारतीय मूल के ब्रिटिश क्रिकेटर बावलन पतमनातन की क्रिकेट खेलते हुए छाती में गेंद लगने से मौत हो गई। 24 साल का यह युवा क्रिकेटर ब्रिटिश तमिल क्रिकेट लीग में मानिपे पेरिस स्पोर्ट्स क्लब की ओर से खेल रहा था। मैच के दौरान बावलन की छाती में गेंद लग गई।
विज्ञापन
ऐसे क्रिकेटर, जिन्हें खेल-खेल में अपनी जान से धोना पड़ा हाथ
5 of 9
30 नवंबर 2014 को इसराइल के शहर एसडोड में एक क्रिकेट मैच के दौरान गेंद लगने से एक भारतीय मूल के अंपायर की मौत हो गई है। चश्मदीदों का कहना है कि एक तेज रफ्तार गेंद पहले विकेट से टकराई और फिर अंपायर को जाकर लगी। भारतीय मूल के 55 वर्षीय ऑस्कर तटीय शहर एशदोद में आयोजित एक स्थानीय मैच में अंपायरिंग कर रहे थे। ऑस्कर इससे पहले इसराइल की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कप्तान भी रह चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।