सब्सक्राइब करें

वर्ल्ड कप में 'सुपर फ्लॉप' इंग्लैंड के नाम एक ही वनडे में 12 रिकॉर्ड

Updated Thu, 11 Jun 2015 04:35 PM IST
विज्ञापन

वर्ल्ड कप में 'सुपर फ्लॉप' इंग्लैंड के नाम एक ही वनडे में 12 रिकॉर्ड

England creates history in ODI Cricket for biggest victory
करीब दो महीने पहले इंग्लैंड की टीम का प्रदर्शन आईसीसी वर्ल्ड कप में बेहद शर्मनाक था और उसे बांग्लादेश के हाथों हार के बाद शुरुआती चरण से ही बाहर होना पड़ा। लेकिन अब यह टीम पूरी तरह से बदल गई और उसने वर्ल्ड कप की फाइनलिस्ट टीम न्‍यूजीलैंड को एक मैच में दो सौ से ज्यादा के अंतर से हरा दिया। इंग्लैंड ने नए सिरे से शुरुआत की और इस वनडे में उसने 12 रिकॉर्ड बना दिए।

वर्ल्ड कप में 'सुपर फ्लॉप' इंग्लैंड के नाम एक ही वनडे में 12 रिकॉर्ड

England creates history in ODI Cricket for biggest victory

टेस्ट सीरीज के बाद इंग्लैंड में खेली जा रही 5 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में ही मेजबान इंग्लैंड ने गजब का खेल दिखाया। वर्ल्ड कप की उपविजेता न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड ने एक तरह से रिकॉर्डों की बारिश कर दी। इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 409 रनों का लक्ष्य देने के बाद यह मैच 210 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया।

वर्ल्ड कप में 'सुपर फ्लॉप' इंग्लैंड के नाम एक ही वनडे में 12 रिकॉर्ड

England creates history in ODI Cricket for biggest victory
इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 शतकों (जोए रुट और जोस बटलर) के दम पर 9 विकेट पर 408 रन बनाए। जिसके जवाब में न्‍यूजीलैंड की टीम 32वें ओवर में 198 रन पर आउट हो गई। इंग्लैंड की ओर से तेज गेंदबाज स्टीवन फिन और लेग स्पिनर आदिल रशीद ने 4-4 विकेट झटके।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ल्ड कप में 'सुपर फ्लॉप' इंग्लैंड के नाम एक ही वनडे में 12 रिकॉर्ड

England creates history in ODI Cricket for biggest victory
वनडे क्रिकेट में रनों के लिहाज से इंग्लैंड की यह सबसे बड़ी जीत भी है। इससे पहले उसने 1975 में लॉर्ड्स में भारत के खिलाफ 202 रनों की बड़ी जीत हासिल की थी। साथ ही वनडे में यह दूसरी बार ही है जब इंग्लैंड ने 200 से ज्यादा के अंतर से कोई मुकाबला जीता है।
विज्ञापन

वर्ल्ड कप में 'सुपर फ्लॉप' इंग्लैंड के नाम एक ही वनडे में 12 रिकॉर्ड

England creates history in ODI Cricket for biggest victory
वर्ल्ड कप की निराशा को पीछे छोड़ते हुए इंग्लैंड ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की और वनडे में 400 से ज्यादा का स्कोर करने दिया। इंग्लिश टीम ने वनडे में पहली बार 400 रन बनाने का कारनामा किया है। इससे पहले उसने 2005 में बांग्लादेश के खिलाफ एक वनडे मैच में 391 रन बनाए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed