फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'झगड़ालू' गौतम गंभीर के झगड़ने की कहानी है बहुत लंबी

Sun, 25 Oct 2015 01:57 PM IST
Updated Sun, 25 Oct 2015 01:57 PM IST
विज्ञापन

'झगड़ालू' गौतम गंभीर के झगड़ने की कहानी है बहुत लंबी

Gautam Gambhir s long Spat Story
कभी टीम इंडिया के नियमित सदस्य रहे गौतम गंभीर एक बार फिर अपनी गलत हरकतों से चर्चा में हैं। उन्हें बेहद गुस्से वाले खिलाड़ी के रूप में जाना जाता है। पहले भी वह कई बार मैदान पर विपक्षी खिलाड़ियों से उलझते रहे हैं। उनका पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ बहसबाजी खासी चर्चित भी रही है।

'झगड़ालू' गौतम गंभीर के झगड़ने की कहानी है बहुत लंबी

Gautam Gambhir s long Spat Story
मैदान पर मैच के दौरान और बाद में कई बार झगड़ा कर चुके टीम इंडिया के सलामी बल्‍लेबाज रहे और रणजी में दिल्ली टीम के कप्तान गौतम गंभीर शनिवार को बंगाल के खिलाफ मुकाबले के दौरान विपक्षी टीम के कप्तान मनोज तिवारी से झगड़ा कर बैठे और उन्हें मारने की धमकी भी दे डाली। बाद में गंभीर की 70 फीसदी मैच फीस काट ली गई जबकि तिवारी को 40 फीसदी का जुर्माना भरना पड़ेगा।

'झगड़ालू' गौतम गंभीर के झगड़ने की कहानी है बहुत लंबी

Gautam Gambhir s long Spat Story
गौतम गंभीर भारतीय क्रिकेट जगत के सबसे झगड़ालू खिलाड़ी के रूप में पहचान रखते हैं। वह किसी से भी झगड़ा कर बैठते हैं और इस दौरान वह अपनी मर्यादा भी भूल जाते हैं। आइए, जानते हैं कि इससे पहले कब-कब उनका पारा गरम हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

'झगड़ालू' गौतम गंभीर के झगड़ने की कहानी है बहुत लंबी

Gautam Gambhir s long Spat Story
पिछले साल फरवरी में ऐसी खबर आई थी कि गौतम गंभीर ने डीडीसीए के पिच क्यूरेटर वेंकट सुंदरम से झगड़े के बाद बल्‍ले से मारने का इशारा भी किया था। गंभीर और सुंदरम के बीच तीखी बहस और अपशब्दों की बौछार होने के बाद उन्होंने बल्‍ला उठाकर सुंदरम को मारने की धमकी दी थी। यह घटना उस समय हुई कि जब दिल्‍ली की टीम कोटला मैदान पर अभ्यास कर रही थी, इस बीच सुदंरम ने ग्राउंड स्टॉफ को विकेट तैयार करने का निर्देश दिया जिससे गंभीर नाराज हो गए।
विज्ञापन

'झगड़ालू' गौतम गंभीर के झगड़ने की कहानी है बहुत लंबी

Gautam Gambhir s long Spat Story
गौतम गंभीर आज से 2 साल पहले 2013 में आईपीएल के दौरान दो विपक्षी टीमों के कप्तान के साथ बुरी तरह से उलझे थे। उस समय इसके लिए काफी आलोचना भी हुई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed