फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक पारी, 2 'अनोखे क्लब' में शामिल हुए गेल

Wed, 25 Feb 2015 02:04 PM IST
Updated Wed, 25 Feb 2015 02:04 PM IST
विज्ञापन

एक लाजवाब पारी, 2 'अनोखे क्लब' में शामिल हुए गेल

Gayle 's one innings and Join 2 great Clubs
क्रिस गेल बड़ी पारी खेलें और रिकॉर्ड न बने ऐसा नहीं हो सकता। आज उन्होंने कैनबरा में जिम्बाब्वे के खिलाफ 215 रन बनाकर फॉर्म में वापसी का ऐलान कर दिया। उनकी इस पारी के बाद टीम इंडिया में भी खलबली मच गई होगी। भारत को लीग चरण में पाक और दक्षिण अफ्रीका को हराने के बाद अगली चुनौती विंडीज टीम की नहीं क्रिस गेल की होगी।

एक लाजवाब पारी, 2 'अनोखे क्लब' में शामिल हुए गेल

Gayle 's one innings and Join 2 great Clubs
कैरेबियाई बल्‍लेबाज क्रिस गेल के लिए आज का दिन बेहद शानदार साबित हुआ। एक वर्ल्ड रिकॉर्ड के अलावा वह  अपनी इस रिकॉर्डतोड़ पारी की बदौलत 2 अनोखे 'क्लब' में भी शामिल हो गए हैं। यह विशिष्ट क्लब ऐसा है जिसे हासिल करना किसी भी खिलाड़ी के लिए गर्व की बात होती है। हम यहां 2 क्लब की बात कर रहे हैं उसमें कुल जमा 5 खिलाड़ी ही शामिल हो पाए हैं।

एक लाजवाब पारी, 2 'अनोखे क्लब' में शामिल हुए गेल

Gayle 's one innings and Join 2 great Clubs
पहले बात करते हैं वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले बल्‍लेबाजों के क्लब के बारे में। क्रिस गेल वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के चौथे बल्‍लेबाज बन गए हैं। साथ ही वह वर्ल्ड कप में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्‍लेबाज भी हैं। इस विशिष्ट क्लब में अभी तक 3 बल्लेबाज ही 4 बार दोहरा शतक लगा सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक लाजवाब पारी, 2 'अनोखे क्लब' में शामिल हुए गेल

Gayle 's one innings and Join 2 great Clubs
विस्फोटक बल्‍लेबाज क्रिस गेल से पहले सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जमाने का यह कारनामा किया था। हालांकि रोहित शर्मा ने 2 बार दोहरा शतक जमाया है। वनडे में पहला दोहरा शतक 24 फरवरी 2010 को लगा था जब सचिन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 200 रनों की नाबाद पारी खेली थी।
विज्ञापन

एक लाजवाब पारी, 2 'अनोखे क्लब' में शामिल हुए गेल

Gayle 's one innings and Join 2 great Clubs
सचिन के बाद वीरेंद्र सहवाग ने 8 दिसंबर, 2011 को वेस्टइंडीज के खिलाफ दोहरा शतक लगाते हुए 219 रनों की पारी खेली। सहवाग वनडे दोहरा शतक लगाने वाले दूसरे बल्‍लेबाज बने। इसके बाद रोहित शर्मा ने 2 नवंबर, 2013 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रनों की पारी खेली। वह दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया और भारत के तीसरे बल्‍लेबाज बने।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed