फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गीता बसरा के आते ही कुछ यूं बदल गई हरभजन की जिंदगी

Tue, 10 Nov 2015 07:32 PM IST
Updated Tue, 10 Nov 2015 07:32 PM IST
विज्ञापन

गीता बसरा के आते ही कुछ यूं बदल गई हरभजन की जिंदगी

Geeata Basra s Importances in harbhajan Singh a life
'टर्बनेटर' हरभजन सिंह का करियर ग्राफ पिछले कुछ समय से फिर से चढ़ने लगा है। इस साल के मध्य से पहले हरभजन भी वीरेंद्र सहवाग और युवराज सिंह जैसे पुराने दिग्गजों की कतार में थे और टीम इंडिया के लिए खेलने के वास्ते पूरी तरह से प्रयासरत थे लेकिन कामयाबी नहीं मिल रही थी। (सभी फोटो- टि्वटर से)

गीता बसरा के आते ही कुछ यूं बदल गई हरभजन की जिंदगी

Geeata Basra s Importances in harbhajan Singh a life
साल के मध्य में हरभजन सिंह ने शादी करने का मन बनाया और लंबे समय से गर्लफ्रेंड रहीं गीता बसरा के साथ पिछले महीने सात फेरे भी ले लिए। गीता के संग हरभजन का दाम्पत्य सूत्र में बंधने का फैसला इस क्रिकेटर के जीवन में बहार बनके आया। जबसे गीता के साथ विवाह करने की चर्चा शुरू हुई तबसे भज्जी का करियर फिर से पुरानी लय में लौटता दिखा।

गीता बसरा के आते ही कुछ यूं बदल गई हरभजन की जिंदगी

Geeata Basra s Importances in harbhajan Singh a life

इस साल के मध्य में हरभजन सिंह और गीता की शादी की बात चली तो हरभजन के लिए टीम इंडिया से बुलावा आ गया। हरभजन लंबे समय से (करीब 3 साल से) टीम से बाहर थे और उन्हें कई बड़े क्रिकेटरों के छुट्टी पर जाने के कारण जुलाई में जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गीता बसरा के आते ही कुछ यूं बदल गई हरभजन की जिंदगी

Geeata Basra s Importances in harbhajan Singh a life
जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया में हरभजन सिंह को खेलने का मौका मिला। वह चार साल बाद पहली बार वनडे मैच खेलने उतरे। इसी दौरे में वनडे सीरीज के बाद उन्होंने लगभग 3 साल बाद टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की।
विज्ञापन

गीता बसरा के आते ही कुछ यूं बदल गई हरभजन की जिंदगी

Geeata Basra s Importances in harbhajan Singh a life
हरभजन सिंह की वापसी बेहद धमाकेदार तो नहीं रही लेकिन ठीक-ठाक प्रदर्शन कर अपनी जगह और गहरी करते गए। उनका सबसे बड़ा सपना टेस्ट क्रिकेट में वापसी का था जो विराट कोहली की कप्तानी में जून में पूरा हो गया। फातुल्लाह में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच खेलकर 2 साल बाद क्रिकेट से सबसे लंबे प्रारूप में वापसी की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed