{"_id":"7960cd518723cf9005492eb16a00c301","slug":"harbhajan-singh-blast-innings-in-ipl-8","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हार गए तो क्या भज्जी की पारी ने जीत लिया सबका दिल!","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
हार गए तो क्या भज्जी की पारी ने जीत लिया सबका दिल!
Mon, 13 Apr 2015 04:35 PM IST
Updated Mon, 13 Apr 2015 04:35 PM IST
विज्ञापन
हार गए तो क्या भज्जी की पारी ने जीत लिया सबका दिल!
1 of 9
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल-8 का पांचवां दिन (रविवार) क्रिकेट के लिहाज से बेहद शानदार रहा। दिन के पहले मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स के 19 साल के बल्लेबाज दीपक हुड्डा ने कमाल की पारी खेली। इसके बाद दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस के 34 साल के क्रिकेटर हरभजन सिंह ने अपना लाजवाब क्रिकेट दिखाया और सबको यह बताया कि उनमें अभी काफी क्रिकेट बाकी है।
हार गए तो क्या भज्जी की पारी ने जीत लिया सबका दिल!
2 of 9
34 साल और 284 दिन के हरभजन सिंह ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच मार्च, 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैदराबाद टेस्ट में खेला था। इसके बाद वह टीम इंडिया में वापसी की कोशिशों में लगे हैं लेकिन वह चयनकर्ताओं का दिल नहीं जीत सके हैं। वनडे और ट़्वंटी-20 में अंतरराष्ट्रीय मैच तो और भी उनका लंबा इंतजार है। लेकिन इस बार वह मुंबई इंडियंस के लिए जोरदार प्रदर्शन कर एक बार फिर नीली जर्सी के लिए दरवाजा खटखटाना चाहेंगे।
हार गए तो क्या भज्जी की पारी ने जीत लिया सबका दिल!
3 of 9
आईपीएल-8 के सातवें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मुकाबला मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में खेला गया जिसमें हरभजन सिंह ने आलराउंड प्रदर्शन किया लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके हालांकि उनकी अंतिम ओवरों में खेली गई तूफानी पारी ने हार के अंतर को थोड़ा कम जरूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
हार गए तो क्या भज्जी की पारी ने जीत लिया सबका दिल!
4 of 9
मुंबई इंडियंस ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पंजाब को अच्छी शुरुआत मिली लेकिन अनुभवी फिरकी गेंदबाज हरभजन सिंह ने वीरेंद्र सहवाग और मुरली विजय दोनों ओपनरों के विकेट झटककर टीम को बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने 4 ओवर में महज 20 रन देते हुए 2 विकेट झटके।
विज्ञापन
हार गए तो क्या भज्जी की पारी ने जीत लिया सबका दिल!
5 of 9
गेंदबाजी में अपना जलवा दिखाने के बाद हरभजन सिंह बैटिंग में लंबे समय बाद जोरदार लय में दिखे। वह आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और आते ही चौकों-छक्कों की बारिश शुरू कर दी। उनकी आतिशी पारी का अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि उन्होंने महज 19 गेंदों में अर्धशतक ठोंक दिया। हरभजन ने 24 गेंदों में 5 चौके और 6 छक्के की मदद से 64 रन बनाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।