फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया ने किया कमाल, 6 दिन में ही ले लिया 'बदला'

Mon, 15 Feb 2016 12:15 PM IST
Updated Mon, 15 Feb 2016 12:15 PM IST
विज्ञापन

टीम इंडिया ने किया कमाल, 6 दिन में ही ले लिया 'बदला'

India vs Sri lanka: India have taken two in the 1st over
टीम इंडिया ने 3 मैचों की टी-20 सीरीज में श्रीलंका से क्या गजब का बदला लिया और वो भी महज 6 दिनों के अंदर। यह ऐसा हिसाब है जो क्रिकेट के मैदान पर विरले ही होता है। हम यहां भारत की जीत से बदला लेने की बात नहीं कर रहे हैं।

टीम इंडिया ने किया कमाल, 6 दिन में ही ले लिया 'बदला'

India vs Sri lanka: India have taken two in the 1st over

आप टीम इंडिया के उस रोमांचक बदले के बारे में जानें इससे पहले हम आपको यह बता दें कि टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब किसी फिरकी गेंदबाज ने शुरुआती 6 ओवर के अंदर 4 विकेट झटक लिए। आर अश्विन से पहले कैरेबियाई गेंदबाज सुलेमान बेन ने 2009-10 में 3 रन देकर 4 विकेट झटके थे जिम्बाब्वे के।

टीम इंडिया ने किया कमाल, 6 दिन में ही ले लिया 'बदला'

India vs Sri lanka: India have taken two in the 1st over
भारतीय टीम को पुणे में श्रीलंका के हाथों सीरीज के पहले मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा था। उस हार का बड़ा कारण मैच में भारतीय बल्लेबाजों का एकदम से फ्लॉप हो जाना रहा। मैच में भारत की शुरुआत इस कदर खराब रही थी कि उसे पहले ही ओवर में 2 झटके लग गए थे। खराब शुरुआत के बाद टीम उस मैच में 101 रन बनाकर आउट हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम इंडिया ने किया कमाल, 6 दिन में ही ले लिया 'बदला'

India vs Sri lanka: India have taken two in the 1st over
पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप करने के बाद वर्ल्ड नंबर वन बनी टीम इंडिया के इस लचर प्रदर्शन की खूब आलोचना भी हुई लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने खासकर आर अश्विन ने कमाल दिखाते हुए उस हार का बदला इस मैच में ले ही लिया। भारत को पुणे में पहले ही ओवर में दोहरा झटका लगा तो श्रीलंका को विशाखापत्तनम में अश्विन ने पहले ही ओवर में दोहरा झटका देकर उस दिन का बदला ले लिया।
विज्ञापन

टीम इंडिया ने किया कमाल, 6 दिन में ही ले लिया 'बदला'

India vs Sri lanka: India have taken two in the 1st over
पुणे में श्रीलंका के तेज गेंदबाज कुसान रजीता ने पहले ही ओवर में भारत को दोहरा झटका दिया था तो इसके 6 दिन बाद ही इसी सीरीज में आर अश्विन ने भी टीम इंडिया के लिए जबरदस्त अंदाज में गेंदबाजी की और पहले ही ओवर में 2 विकेट ले लिए। उनका कहर इस कदर रहा कि उन्होंने 3 ओवर में एक मेडन के साथ 5 रन देकर 4 विकेट भी निकाल लिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed