फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युवराज का रिकॉर्डः रेस में हैं कोहली, अश्विन और खुद युवी

Sat, 20 Feb 2016 01:03 PM IST
Updated Sat, 20 Feb 2016 01:03 PM IST
विज्ञापन

युवराज का रिकॉर्डः रेस में हैं कोहली, अश्विन और खुद युवी

India vs Sri Lanka: kohli And Ashwin in race to Equall Yuvi s record

एशिया कप में पहली बार एशिया की सभी दिग्गज क्रिकेट टीमें वनडे के बजाए टी-20 में एक-दूसरे को चुनौती देंगी। अपनी तरह के इस पहले टूर्नामेंट में दुनिया की नंबर वन टीम इंडिया खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। टीम इंडिया इस अभियान के दौरान अपने कई दमदार खिलाड़ियों के भरोसे होगी।

युवराज का रिकॉर्डः रेस में हैं कोहली, अश्विन और खुद युवी

India vs Sri Lanka: kohli And Ashwin in race to Equall Yuvi s record
भारतीय टीम को रोहित शर्मा और शिखर धवन के अलावा विराट कोहली, सुरेश रैना के साथ-साथ युवराज सिंह से भी बड़े योगदान की आस रहेगी। युवराज लंबे समय बाद टीम में लौटे हैं और अभी अपने फॉर्म की तलाश कर रहे हैं लेकिन वह कभी भी लय में लौट सकते हैं और वह जब भी लय में लौटे विपक्षी टीम की खैर नहीं होगी।

युवराज का रिकॉर्डः रेस में हैं कोहली, अश्विन और खुद युवी

India vs Sri Lanka: kohli And Ashwin in race to Equall Yuvi s record
फिलहाल आज हम आपको अपने पुराने लय की तलाश में जुटे युवराज सिंह के उस कारनामें के बारे में बताने जा रहे हैं। युवराज के नाम फटाफट क्रिकेट में एक ऐसा रिकॉर्ड है जिसे तोड़ने के लिए विराट कोहली और आर अश्विन में जंग छिड़ सकती है। साथ ही अगर युवराज खुद एशिया कप में मैच जीताऊ पारी खेलते हैं तो कोहली और अश्विन को यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए लंबा वक्त लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवराज का रिकॉर्डः रेस में हैं कोहली, अश्विन और खुद युवी

India vs Sri Lanka: kohli And Ashwin in race to Equall Yuvi s record
'सिक्सर किंग' युवराज सिंह के रिकॉर्ड को देखा जाए तो वह टी-20 में टीम इंडिया के सबसे सफल क्रिकेटर हैं। उन्होंने अपने करियर में कुल 46 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जिसमें 6 तो पिछले 3 हफ्ते के अंदर ही खेल लिए। इन 6 मैचों में वह एक बार भी मैन ऑफ द मैच नहीं बने। यानी कि शुरुआती 40 मैचों में वह 7 बार मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने जो दिखाता है कि वह कैसे इतने कामयाब हैं।
विज्ञापन

युवराज का रिकॉर्डः रेस में हैं कोहली, अश्विन और खुद युवी

India vs Sri Lanka: kohli And Ashwin in race to Equall Yuvi s record

टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में युवराज सिंह ने सबसे कम खेलकर सर्वाधिक मैन ऑफ द मैच पुरस्कार पाने का रिकॉर्ड बनाया है। वह 40 मैचों में ही 7 बार मैन ऑफ द मैच बन गए थे जो एक रिकॉर्ड है, साथ ही वह सबसे ज्यादा ऐसा सम्मान पाने वाले भारतीय क्रिकेटर हैं। अब यह रिकॉर्ड कोहली और अश्विन के निशाने पर आ गया है। दिलचस्प यह है कि एशिया कप में तीनों एक साथ मैदान पर उतरेंगे भी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed