{"_id":"085975a5bca690b5efc2f112fe2d5eaa","slug":"indian-bowlers-took-all-the-60-wickets-in-3-match-test-series","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गेंदबाजों ने किया गजब, 94वीं टेस्ट सीरीज में झटके पूरे 60 विकेट","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
गेंदबाजों ने किया गजब, 94वीं टेस्ट सीरीज में झटके पूरे 60 विकेट
Thu, 03 Sep 2015 12:05 PM IST
Updated Thu, 03 Sep 2015 12:05 PM IST
विज्ञापन
गेंदबाजों ने किया गजब, 94वीं टेस्ट सीरीज में झटके पूरे 60 विकेट
1 of 8
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विदेशी धरती पर भारत के खराब प्रदर्शन का मुख्य कारण गेंदबाजों की नाकामी को माना जाता है। लेकिन श्रीलंका की धरती पर भारतीय गेंदबाजों ने ऐसा लाजवाब खेल दिखाया कि मेजबान टीम भी कुछ नहीं कर सकी और सीरीज में बढ़त बनाने के बाद भी हार का मुंह देखना पड़ा।
गेंदबाजों ने किया गजब, 94वीं टेस्ट सीरीज में झटके पूरे 60 विकेट
2 of 8
यह भारतीय गेंदबाजों का ही कमाल था कि उन्होंने तीन मैचों की सीरीज में श्रीलंका के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। टीम इंडिया ने यह सीरीज 2-1 से अपने नाम कर लिया। इस सीरीज में भारतीय गेंदबाजों ने 1988-89 के बाद पहली बार पूरे के पूरे विकेट यानी 60 विकेट झटक लिए।
गेंदबाजों ने किया गजब, 94वीं टेस्ट सीरीज में झटके पूरे 60 विकेट
3 of 8
भारत ने श्रीलंका के खिलाफ खत्म हुई इस सीरीज से पहले 1988-89 में अपने घर में न्यूजीलैंड से 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में सभी के सभी 60 विकेट झटके थे। उस समय फिरकी गेंदबाजों अरसद अयूब और नरेंद्र हिरवानी ने 60 में से 41 विकेट निकाले।
विज्ञापन
विज्ञापन
गेंदबाजों ने किया गजब, 94वीं टेस्ट सीरीज में झटके पूरे 60 विकेट
4 of 8
टीम इंडिया का टेस्ट क्रिकेट में 3 मैचों की यह 94वीं टेस्ट सीरीज थी और इससे पहले सिर्फ 2 बार ही गेंदबाज पूरे 60 विकेट निकाल पाए। 1988-89 के 28 साल बाद भारतीय गेंदबाजों ने यह कारनामा कर दिखाया। इस बार का कारनामा इसलिए भी खास है क्योंकि यह भारत से बाहर हुआ।
विज्ञापन
गेंदबाजों ने किया गजब, 94वीं टेस्ट सीरीज में झटके पूरे 60 विकेट
5 of 8
भारत ने 3 मैचों की खेली गई 94 टेस्ट सीरीज में 2 बार 60 विकेट झटके जबकि 2 बार एक-एक विकेट से 60 विकेट से दूर रह गए यानी 59 विकेट हासिल किए। वैसे भारतीय गेंदबाजों ने 16 बार 50 या उससे ज्यादा विकेट झटके हैं इन 94 सीरीज में।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।