{"_id":"f9271e01885aef0e675e3af1873bb038","slug":"kane-willianson-who-hits-13th-time-more-than-85-runs-in-2015","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेमिसाल बल्लेबाज, 13 बार 85 से ज्यादा बनाए रन","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
बेमिसाल बल्लेबाज, 13 बार 85 से ज्यादा बनाए रन
Tue, 15 Dec 2015 08:49 AM IST
Updated Tue, 15 Dec 2015 08:49 AM IST
विज्ञापन
बेमिसाल बल्लेबाज, 13 बार 85 से ज्यादा बनाए रन
1 of 9
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभी कुछ समय पहले तक यह कहा जा रहा था कि सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, रिकी पोंटिंग और ब्रायन लारा जैसे कई बड़े बल्लेबाजों के संन्यास लेने के बाद उनकी जगह कौन भरेगा इस पर हमेशा सवाल उठते रहे थे लेकिन कुछ ही समय के अंदर कई युवा बल्लेबाज क्रिकेट वर्ल्ड में आए और अपनी चमकदार बल्लेबाजी से लगातार पहचान बनाने लगे हैं।
बेमिसाल बल्लेबाज, 13 बार 85 से ज्यादा बनाए रन
2 of 9
इन्हीं बल्लेबाजों में एक उभरते बल्लेबाज हैं केन विलियम्सन। न्यूजीलैंड के मध्य क्रम के बल्लेबाज विलियम्सन क्रिकेट वर्ल्ड के शीर्ष बल्लेबाजों में गिने जाते हैं और साल 2015 उनके लिए तो बेहद शानदार साबित हो रहा है। इस साल उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक दो नहीं बल्कि 13 बार 85 या उससे ज्यादा का स्कोर किया है।
बेमिसाल बल्लेबाज, 13 बार 85 से ज्यादा बनाए रन
3 of 9
2010 के बाद केन विलियम्सन एक साल (2015) में 13 बार 85 या उससे ज्यादा का स्कोर करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले ऐसा कारनामा सिर्फ 4 बल्लेबाज ही कर सके थे। इन 4 बल्लेबाजों में से एक टीम इंडिया से भी जुड़े रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बेमिसाल बल्लेबाज, 13 बार 85 से ज्यादा बनाए रन
4 of 9
केन विलियम्सन से पहले एक साल में क्रिकेट के तीनों प्रारूपों (टेस्ट, वनडे और टी-20) में 13 बार 85 या उससे ज्यादा की पारी खेलने की शुरुआत आज से 18 साल पहले हुई थी। 1997 में श्रीलंका के अरविंद डी सिल्वा ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने थे और उन्होंने सिर्फ 11 मैचों में 10 शतक और 5 अर्धशतक से 1525 रन बनाए थे। हालांकि उनके समय में टी-20 नहीं शुरू हुई थी।
विज्ञापन
बेमिसाल बल्लेबाज, 13 बार 85 से ज्यादा बनाए रन
5 of 9
अरविंद डी सिल्वा के बाद अगले ही साल सचिन तेंदुलकर ने भी यह उपलब्धि हासिल कर ली। 1998 में तेंदुलकर ने 13 मैचों में 12 शतक और एक अर्धशतक के साथ रिकॉर्ड 1655 रन बनाए थे। उनका औसत रहा 206.87।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।